Google Analytics —— Meta Pixel
April 26, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35677)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5919)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

मनोरंजन /शौर्यपथ /'बिग बॉस-13' फेम देवोलिना भट्टाचार्जी ने निक्की तंबोली के बर्ताव और एटीट्यूड पर तंज कसने के साथ ही इशारों ही इशारों में शहनाज गिल पर निशाना साधा है। देवोलिना ने एक ट्वीट में लिखा-"निक्की तंबोली कॉपी कैट हैं और बिग बॉस-13 की मोस्ट इरिटेटिंग कंटेस्टेंट की याद दिलाती हैं। उफ्फ।"

दरअसल, निक्की तंबोली शो में सिद्धार्थ शुक्ला संग फ्लर्टिंग नेचर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक टास्क के दौरान निक्की को सिद्धार्थ संग फ्लर्ट करते भी देखा गया। निक्की के यह बर्ताव सिद्धार्थ और शहनाज के फैन्स को पसंद नहीं आ रहा है। बिग बॉस के बीते सीजन में शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए अपने प्यार का खुलकर इजहार किया था। इतना ही नहीं फैन्स को भी सिद्धार्थ और शहनाज के बीच की केमेस्ट्री खूब पसंद आई थी। यही कारण है कि उन्होंने दोनों को 'सिडनाज' नाम दिया था।
एक्टर अली गोनी ने भी निक्की पर साधा निशाना-
निक्की के सिद्धार्थ संग नजदीकियां बढ़ाने पर एक्टर अली गोनी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि पूरी दुनिया जानती है कि शहनाज, सिद्धार्थ को प्यार करती है। अली गोनी ने लिखा- 'और यह लड़की तंबोली। मुझे नहीं पता कि यह क्या साबित करना चाहती है। दुनिया जानती है कि शहनाज सिद्धार्थ से कितना प्यार करती है और मुझे लगता है कि वह भी उससे प्यार करता है। लेकिन एक बतौर एक्टर वह गेम खेल रहा है, इसलिए ही वह वहां है। कोई सेल्फ रिस्पेक्ट नाम की चीज होती है बहन।'

मनोरंजन /शौर्यपथ/बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान एक्टिंग के अलावा अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए भी जाने जाते हैं। एक ताजा इंटरव्यू में सैफ ने कहा कि वह अब इंडियन अवॉर्ड शोज में विश्वास नहीं रखते हैं। उन्होंने खुद के राष्ट्रीय पुरस्कार के बारे में भी बात की जो उन्हें फिल्म 'हम तुम' के लिए मिला था। सैफ ने कहा कि कुछ लोगों को लगता था कि वह उसके योग्य नहीं थे।
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए, सैफ ने कहा, "हां, मुझे अपने करियर में कुछ पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें से 'हम तुम' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी शामिल है। लेकिन मुझे लगता है कि मैंने कुछ सालों में खुद को उम्मीद से ज्यादा बेहतर साबित किया है।"
सैफ ने आगे कहा कि वह अवॉर्ड शोज में विश्वास नहीं करते हैं और इसे 'होल बिग तमाशा' बताया। उन्होंने एक वाकये को याद किया जो उनके साथ कुछ साल पहले हुआ था। सैफ ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं उन पर विश्वास नहीं करता। कुछ साल पहले मुझे एक अवार्ड फंक्शन के लिए बुलाया गया था। जब मैं वहां गया तो ऑर्गेनाइजेशन के किसी बड़े अधिकारी ने मुझसे कहा, 'हम आपको बेस्ट एक्टर का अवार्ड देना चाहते थे। लेकिन आप जानते हैं कि यह किस तरह से होता है। हम आपको कॉमिक रोल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड देंगे।"
उन्होंने कहा कि अवार्ड शो को 'कमर्शियल अस्पेक्ट' के रूप में पेश करने के बाद यह "एक बड़े तमाशे" में बदल गया। सैफ का यह भी मानना ​​है कि ये अवार्ड शो पैसा कमाने का एक बहाना है। उन्होंने कहा, "जैसा कि मैं देखता हूं कि अवॉर्ड शो परफॉर्मेंस कर पैसा कमाने का एक जरिया बन गया है। यदि आपके पास बुद्धि है, तो आप पैसे को अच्छी तरह से खर्च करते हैं।”

शौर्यपथ / अस्पताल में भर्ती रहे कोरोना संक्रमण के गंभीर मरीज अब मानसिक अस्थिरता से जूझने लगे हैं। शिकागो के नॉर्थ-वेस्टर्न विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक अध्ययन…
खाना खजाना / शौर्यपथ / दक्षिण भारत का लोकप्रिय व्यंजन इडली अपने पौष्टिक गुणों की वजह से आज देशभर में बेहद पसंद किया जाता है।…
सेहत /शौर्यपथ / ओह् प्यूबिक हेयर! आप चाहें शेव करो या वैक्स या फिर कुछ भी न करो, प्यूबिक हेयर के विषय पर बात करना…
खानाखाजना / शौर्यपथ / अमृतसरी चिकन मसाला पंजाब की बहुत पॉपुलर डिश है। इसके स्वाद को देखते हुए हर इंडियन रेस्टोरेंट के मेन्यू में यह…
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /कहते हैं, हमेशा हंसते-मुस्कराते रहना बीमारियों से बचाव का सबब कारगर जरिया है। हालांकि, ब्रिटेन में हुए एक नए अध्ययन की मानें तो…

धमतरी /राजशेखर नायर

कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा लगातार अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज केरेगांव थाना के ग्राम मोहलाई में आबकारी टीम धमतरी द्वारा छापामार कार्रवाई कर जितेंद्र गंधर्व, धनेश्वर बघेल, हरिराम गंधर्व से 160 किलो महुआ लाहन एवं महुआ शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया। साथ ही छ.ग. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) च के तहत 03 प्रकरण दर्ज किया गया तथा शैलेन्द्री बाई से 02 लीटर महुआ शराब बरामद कर आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(1)क के तहत प्रकरण कायम किया गया।
इसी तरह ग्राम फुटहामुड़ में 200 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं 40 लीटर महुआ शराब बरामद कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)च, 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया उपरोक्त प्रकरणों में महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया एवं लावारिस प्रकरण में विवेचना जारी है। इस दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सी.एच.यदु, वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री वैभव मित्तल एवं आबकारी स्टाफ साथ रहे।

शौर्यपथ । निक्की बेटा आज तेरी मम्मी का जन्मदिन है इस दुनिया मे लोग अपने जन्मदिन में खुश होते है खुशियां बांटते है पर बेटा हम तो ऐसे बदनसीब है कि खुशियां एक दरवाज़े से आती है तो दुख के 100 दरवाजे खुल जाते है । जिंदगी खुशियों से आबाद होने के बजाए दुख के सागर में डूब जाती है ऐसी जिंदगी हो गई हमारी । तू जानता है बेटा तेरे बिना एक एक पल मौत के इंतजार में जी रहे है हर पल मर रहे है तेरी मा को बेटा मैं कोई खुशी नही दे पाया कितनी भी कोशिश कर लूं खुशियां देने की खुशी कम दुख ज्यादा दिया । कभी कभी तो लगता है मेरी जिंदगी का कोई मकसद ही नही बेकार इस दुनिया मे जी रहा हूँ और इस सबका कारण तू है तू गया तो हमे भी साथ ले जाता बेटा हम भी तेरे साथ खुशी खुशी चलते लेकिन तू तो छलिया निकला रे अपने पीछे अपनी बहन को छोड़ गया तू तो सब जानता है कि तेरे बिना एक पल जीना भी हजार मौत के बराबर है पर तुझे तो अकेले जाना था और हमे नही लेजाने की सोंच कर सिद्धि को छोड़ दिया अब सिद्धि को कैसे छोड़े हम वो तो मासूम है उसे तो जीने का हक है उसका हक के छीन ले रे । देख ना बेटा तू तो भगवान है तुझे सब मालूम है कि तेरे बिना जिंदगी बंजर है हंसी के पीछे गम का सागर है अब इस भवसागर से पार तू ही लगा सकता है । कुछ ऐसा कर बेटा कि हम एक बार फिर साथ हो जाये तेरे लिए कोई भी काम असंभव नही है तो कुछ कर ताकि तेरी मम्मी के चेहरे में खुशी लौट आये । मैं तो मेरी रत्ना को लाया था पलको में बैठाकर किन्तु उसे कोई खुशी नही दे पाया कांटो के बिस्तर पर सुला दिया फूलों की जगह पथरीले रास्ते पर सफर करवा दिया कैसे करूँ क्या करूँ अब तू ही बता सकता है मेरे लाल तेरी जुदाई सहने की हिम्मत नही है और जिंदगी है कि लम्बी होती जा रही है इतनी लंबी की एक पल सदियों समान लगने लगी है देख न आज फिर खुशियों के रास्ते गम का सागर आ गया हमारी खुशी तुझसे है तेरे बिना जग वीराना आजा बेटा देख आज तेरी मम्मी का जन्मदिन है जो तेरे बिना अधूरा है तू है तो सब कुछ तू नही तो कुछ भी नही क्या तू अपनी मम्मी को हैप्पी बर्थडे नही बोलेगा मेरे लाल आजा मेरे लाल तेरा अभागा पापा तेरा इंतज़ार कर रहा है खुशियों का इंतजार कर रहा है इस पल को एक बार फिर खुशियों में बदल दे इस वीरान जिंदगी में बहार ले आ बेटा जो तेरे बिना अधूरा है अपनी मम्मी के लिए आजा निक्की आजा निक्की तेरा अभागा बाप विनती कर रहा आजा बेटा छोटी बहन के लिए आजा मम्मी के लिए लौट आ बेटा

शौर्यपथ । सर्वे । अक्सर सेक्स को लेकर कई बातें कही और सुनी जाती है। पिछले साल टीनएजर्स लड़कियों के स्कूल की दिनचर्या और उनके…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)