Google Analytics —— Meta Pixel
May 25, 2026
Hindi Hindi

कबीरधाम जिला शांति का टापू है, सभी सामाजिक पदाधिकारियों से शांति बनाए रखने की अपील Featured

  • rounak group

सर्व समाज ने कवर्धा में रविवार को हुए दो पक्षों में विवाद की घटना की कड़ी निंदा की

दुर्ग संभाग के प्रभारी आईजी व कबीरधाम कलेक्टर ने ली सर्व समाज प्रमुखों और शांति समिति की बैठक

 

 कवर्धा । शौर्यपथ ।  कवर्धा शहर में रविवार को हुए दो पक्षों में मारपीट की घटना के बाद स्थिति को पुनः सामान्य करने व शांति कायम करने के लिए आज यहां जिला कार्यालय के सभा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति सभी समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। सर्व समाज व शांति समिति की बैठक दुर्ग संभाग के प्रभारी आईजी व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  विवेकानंद सिन्हा की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, डीआईजी  बीएन मीणा, राजनांदगांव एसपी  के श्रवण, सीएएफ व पूर्व एसपी कबीरधाम डॉ लाल उम्मेद सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग, डीएफओ  दिलराज प्रभाकर, जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के सहित सर्व समाज के पदाधिकारी जिला प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित थे।  

 दुर्ग संभाग के प्रभारी आईजी व अतिरिक्त पुलिस महा निदेशक  विवेकानंद सिन्हा द्वारा जिले के सभी सामाज प्रमुखों व शांति समिति के पदाधिकारियों से शहर में पुनः सामाजिक सद्भावना-आपसी भाईचारे के साथ शांति बनाए रखने की अपील की गई। उन्होने सामाज प्रमुखों को भरोसा दिलाया है कि कवर्धा में रविवार को दो पक्षों में हुए विवाद कर शांति भंग करने की कोशिश की है और इस घटना में जो भी व्यक्ति शामिल है, उन सभी व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि सामाज शासन-प्रशासन की ताकत है। उन्होने सभी समाज प्रमुखों से सहयोग की अपील की है। उन्होने कहा की कबीरधाम शांति का टापू है। कबीरधाम जिले में सभी सामाज के लोग आपस में मिलजुल कर रहते है और आपसी भाईचारे से साथ अपना-अपना काम, व्यवसाय कर एकता का उदाहरण देते आए है। सामाजिक सहभागिता और आपसी भाईचारे से शहर में पुनः शांति कायम किया जा सकता है। शांति समिति की बैठक में सर्व समाज प्रमुखों द्वारा कवर्धा में रविवार को हुए दो पक्षों की घटना की कड़ी निदां करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित की गई। शांति समिति की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष  ऋषि शर्मा,  लालजी चंद्रवंशी,  ईश्वर शरण वैष्णव, ओमकार गुप्ता,  समीर खान,  दलजीत सिंह पाहुजा,  प्रकाश वर्मा, राजेश माखीजानी, कन्हैया अग्रवाल, भोला प्रसाद तिवारी,  जोसेफ थॉमस,  मनीष जॉय,  चंद्रशेखर शर्मा,  जयप्रकाश लोधी, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी,  राजकुमार तिवारी सहित अन्य समाज प्रमुखों ने भी कवर्धा शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।

कलेक्टर ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति कायम करने समाज प्रमुखों से सहयोग की अपील की

 कलेक्टर  रमेश कुमार शर्मा ने शांति समिति की बैठक में कहा कोविड-19 संक्रमण काल जैसे कठिन परिस्थितियों में कबीरधाम जिले के सर्व सामाज के नागरिकों ने आपसी भाईचारे-एकता और सौहार्द पूर्ण माहौल निर्मित कर शांति कायम रखने का सबसे अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होने कवर्धा में रविवार को हुए घटना निदंनीय बताया। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू की गई है। उन्होंने सर्व समाज से इसका पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होने कहा कि जिन कठिन परिस्थतियों में एकता और आपसी भाई-चारे की मदद कर लोगों को जीवन दान दिया गया है, आज फिर एकता और भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत करने का समय आ गया है। उन्होने शहर अथवा जिले में पुनः सामाजिक शांति व्यवस्था कायम करने के लिए सामाज प्रमुखों की सहायोग की अपील की है। उन्होने सामाज प्रमुखों से आग्रह करते हुए इस घटना को लेकर सोशल मीडिया व अन्य नेटवर्क द्वारा फलाई जा रही किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेशों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने इस तरह की घटना भविष्य में पुर्नावृत्ति न हो इसके लिए सभी समाज प्रमुखों को सजग और सतर्क रहने के लिए कहा। बैठक में बताया गया कि साईबर क्राइम टीम द्वारा सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने जिले वासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए “अपील“ की

 पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले वासियों से अपील है। उन्होंने धारा-144 का पालन कर शासन प्रशासन को सहयोग करने, किसी भी असामाजिक तत्वों के बहकावे में ना आने, अफवाहों से बचने, फेक वीडियो, फेक फोटो, या किसी भी तरह के भड़काऊ पोस्ट जिससे किसी भी धार्मिक का आस्था या व्यक्ति की छवि धूमिल हो सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट करने से बचें, जिले के किसी भी स्थान में भीड़ इकट्ठा ना करने शांति व्यवस्था बनाए रखने, ड्यूटी पर तैनात पुलिस के अधिकारी जवानों का सहयोग करने जिले वासियों से अपील की है। शांति व्यवस्था भंग करने वाले दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)