August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    भगवा ध्वज के अपमान में हिंदू संगठन मैदान में , आज मानस भवन दुर्ग में वृहद प्रदर्शन , शासन ने की तैयारी Featured

    • rounak group

    दुर्ग । शौर्यपथ । कवर्धा में गत दिवस हुए भगवा ध्वज के अपमान की आग हिंदू संगठन के दिलो में घर कर गई । भगवा ध्वज के अपमान को हिंदू संगठनों ने सीधा हिंदू संप्रदाय के अस्मिता पर चोट माना । हिंदू संगठन लगातार इस पर विरोध जताता आ रहा है । बजरंग दल,हिंदू युवा मंच, विश्व हिंदू परिषद एवम् अन्य हिंदू संगठन की लगातार शासन से मांग की जा रही है कि मामले की न्यायिक जांच हो । गत दिवस हिंदू युवा मंच ने आक्रोश रैली कर सीधा संदेश दिया कि हिंदू समाज अब भगवा का अपमान नही सहेगा । 

    वही नवरात्र पर्व के समय हिंदू संगठन के विरोध से निपटने पुलिस प्रशासन भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा कि शहर एवम् क्षेत्र में शांति बहाल रहे । भगवा ध्वज के अपमान के विरोध में आज 12 अक्टूबर को बजरंग दल , विश्व हिंदू परिषद एवम् अन्य हिंदू संगठनों ने सर्व हिंदू संगठन के बैनर तले प्रदर्शन का ऐलान किया है । आज दोपहर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में विश्व हिंदू परिषद एवम् बजरंग दल जंगी प्रदर्शन करने वाली है है एवम प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपेगी । विश्व हिंदू परिषद एवम् बजरंग दल की मांग है कि कवर्धा में हुए भगवा ध्वज के अपमान में हुए विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तार किए गए हिंदुओ की निःशर्त रिहाई कलेक्टर, एसपी,नायब तहसीलदार,थानेदार का निलंबन , छत्तीसगढ़ में फर्जी तरीके से रह रहे 6 लाख लोगो को वापस भेजने , मंत्री को बर्खास्त करने एवम् विधान सभा की सदस्यता समाप्त करने की मांग का ज्ञापन सौपेगी । यह जानकारी बजरंग दल के प्रांत संयोजक रतन यादव एवम् विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गोलछा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही । 

    मंत्री को बर्खास्त नही किया तो होगा बड़ा आंदोलन : रतन यादव 

    बजरंग दल के प्रांत सयोजक रतन यादव ने शासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही मंत्री को बर्खास्त नही किया जायेगा तो एक बड़ा आंदोलन होगा और दशहरे के दिन रावण के स्थान पर मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा । यह आंदोलन एक अभियान के रूप में हर गांव एवम् कस्बों में चलाया जाएगा । रतन यादव एवम् गोलछा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त रूप से कहा कि कवर्धा में जिस तरह भगवा ध्वज का अपमान हुआ है यह बर्दास्त नही किया जायेगा बजरंग दल एवम् विश्व हिंदू परिषद इस तरह की घटनाओं का हर मोर्चे पर सशक्त विरोध करेगा । 

    पुलिस प्रशासन की तैयारी 

    विश्व हिंदू परिषद एवम् बजरंग दल की आयोजित प्रदर्शन के लिए दुर्ग पुलिस ने भी अपनी तैयारी कर ली है मानस भवन जाने वाले हर मार्ग श्रम वीर चौक , गांधी चौक , संविधान चौक , एकता द्वार पटेल चौक आदि स्थानों पर बेरीकेट्स लगा दिए गए है । फोर्स भी किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कमर कस चुकी है । आज का दिन दुर्ग वासियों के लिए खास रहेगा । सभी की नजर इस आंदोलन पर है ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision