
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर। शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में धमाका होने से सीआरपीएफ के 4 जवान घायल हो गए हैंं। शिफ्टिंग के दौरान डेटोनेटर फटने की सूचना मिली है। जवान जम्मू जाने वाले थे, 4 घायलों में से एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्लेटफार्म नबंर 2 पर डेटोनेटर गिरने से बड़ा विस्फोट हुआ है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक डेटोनेटर शिफ्टिंग के दौरान डेटोनेटर गिर जाने से यह हादसा शनिवार सुबह हुआ है। फिलहाल सभी घायल जवानों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। वहीं एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेलवे के अधिकारियों की पुष्टि से पहले छह जवानों के घायल होने की सूचना मिली थी।
लेकिन रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार सुबह 6:30 बजे झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी जिसमें तीन कंपनी की शिफ्टिंग हो रही थी, सामान लोडिंग के दौरान इगनाइटर सेट और एसडी कार्तिज जो की ट्यूब लान्चिंग में यूज होता है, का एक बाक्स लोडिंग के दौरान स्पेशल ट्रेन के बोगी नंबर नौ के गेट के पास हाथ से छूट गया, जिससे छोटा ब्लास्ट हुआ, जिससे 4 जवान घायल हुए थे, जिनमें से एक हेड कांस्टेबल चौहान को नारायणा हास्पिटल में एडमिट किया है।
शेष तीन जवान फर्स्ट एड लेकर ट्रेन के साथ रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ जवानों की 22 बोगियों का ट्रेन जम्मू जाने के लिए बुक हुआ था। डमी कारतूस डेटोनेटर से भरा बैग जवान के हाथ से छूटने की वजह से ब्लास्ट हुआ। जिस जवान के हाथ से बैग छूटा वही जवान ज्यादा घायल हुआ है बाकी सभी की स्थिति सामान्य है।
मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ की 211 बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे,तभी ग्रेनेड डमी कारतूस बाक्स में रखा डेटोनर ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया। इस हादसे मे छह जवानो के घायल होने की सूचना है। हवालदार विकास चौहान को ज्यादा छोटे आने से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सीआरपीएफ के आला अधिकारी निजी अस्पताल पहुंचे है। घायल जवानों में चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविंद्र कर, सुशील शामिल है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
