Google Analytics —— Meta Pixel
March 07, 2026
Hindi Hindi

4 मासूमों की मौत से दहला शहर , स्वास्थ मंत्री सिंहदेव दिल्ली दौरा बीच में छोड़ विशेष विमान से छत्तीसगढ रवाना Featured

  • devendra yadav birth day

नवजात बच्चों की मौत से मचा हड़कंप ,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, हंगामा, चक्काजाम…….दिल्ली के सारे कार्यक्रम स्थगित कर सीधे अंबिकापुर पहुंच रहें हैं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव….प्रभारी मंत्री ने बुलाई आपात बैठक…..

अंबिकापुर । शौर्यपथ । अंबिकापुर अस्पताल में एक ही दिन में चार नवजात शिशुओं की मौत के मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली प्रवास अधूरा छोड़कर अंबिकापुर लौट रहे हैं। साथ ही रायपुर, और बिलासपुर के स्वास्थ्य विभाग की टीम को अंबिकापुर भेजा गया है।अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक ही दिन में चार नवजात शिशुओं की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने गंभीरता से लिया है।

सिंहदेव ने रायपुर और बिलासपुर से स्वास्थ्य विभाग की एक टीम तत्काल अंबिकापुर भेजने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश के बाद टीम अंबिकापुर पहुंच रही है। खुद सिंहदेव दिल्ली का प्रवास अधूरा छोड़कर विशेष विमान से दोपहर बाद अंबिकापुर पहुंचेंगे, और विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।

सभी बच्चे बर्थ एसफिक्सिया बीमारी से थे पीड़ित

जिन चार बच्चों की मौत हुई है वे बर्थ एसफिक्सिया बीमारी से पीड़ित थे। ऐसे बच्चे प्री-मैच्याेर होते हैं और जन्म के समय रोते नहीं है। इस बीमारी में उनके ब्रेन में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं होती है। इससे वे बाद में और कमजोर होते जाते हैं। इसलिए ऐसे बच्चों को भर्ती करने से पहले परिजन को पूरी स्थिति बता दी जाती है। इनके बच्चों की हालत के बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई थी। हम पूरा प्रयास कर रहे थे, लेकिन बच्चाें काे बचाने में सफल नहीं हो पाए।

- डाॅ. जेके रेलवानी, प्रभारी-शिशु विभाग, मेडिकल काॅलेज सह-जिला अस्पताल, अंबिकापुर

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Sunday, 17 October 2021 16:24

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)