
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग नगर पालिक निगम में भ्रष्टाचार इस कदर अपने पैर पसार चुका है कि अब शहर के व्यापारियों द्वारा खुलेआम निगम के नियमों की अवहेलना कर व्यापार संचालित किया जा रहा है और बिना अनुमति कहीं भी निर्माण किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर निगम प्रशासन के संबंधित विभाग को इसकी पूरी जानकारी होने के बावजूद भी अधिकारी सिर्फ कागजी कार्यवाही की बात कर रहे हैं।
बता दें कि 25 अक्टूबर 2021 को शहर के मध्य स्थित शीला होटल में भयंकर आग लगी थी यह आग शीला होटल के प्रथम तल पर संचालित घर संसार सेल की अव्यवस्थाओं के कारण लगी थी आग इतनी भयंकर थी कि इसे बुझाने में जिला प्रशासन को 8 से 10 घंटे लग गए साथ ही जिला प्रशासन की अग्नि शमन क्षमता भी सामने आ गई स्थिति यहां तक ही की दुर्ग निगम में आग बुझाने के किसी भी प्रकार के साधन उपलब्ध नहीं थे जिले में अगर भिलाई स्टील प्लांट कि अग्निशमन सेवा उपलब्ध नहीं होती तो आग को काबू कर नहीं पाया जा सकता था इस घटना से शीला होटल के संचालक तो बन ही पाए किंतु वही जिस संस्थान के कारण आग लगी थी वह घर संसार सेल निगम के सारे नियम कायदा कानून को ताक में रखकर शहर के मध्य सेंटर सिटी मॉल में एक बार फिर संचालित हो रहा है खास बात यह है कि घर संसार के संचालकों द्वारा निगम के भ्रष्टाचार को आईना दिखाते हुए बिना निगम की अनुमति के यहां पर व्यापार प्रारंभ कर दिया गया यहां तक की भवन शाखा से बिना अनुमति लिए वाहन पार्किंग के क्षेत्र में सीढ़ी का भी निर्माण कर दिया गया । बड़ी बात यह है कि निगम के संबंधित विभाग लाइसेंस विभाग द्वारा लगातार इस संस्थान में जाकर दस्तावेज की मांग की जा रही है किंतु घर संसार सेल के संचालकों द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है जबकि निगम प्रशासन के लाइसेंस विभाग को पूर्ण जानकारी है कि उनके द्वारा सेंटर सिटी मॉल में संचालित घर संसार सेल को किसी भी प्रकार से व्यापार करने की अनुमति नहीं दी गई है वही भवन शाखा के अधिकारियों को भी यह ज्ञात है कि उन्होंने प्रवेश के लिए किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति सेंटर सिटी मॉल को नहीं दी गई बावजूद इसके वर्तमान में सेंटर सिटी मॉल में घर संसार सेल संचालित हो रहा है जिससे यह साफ पता चलता है कि निगम प्रशासन सिर्फ गरीबों पर ही अपना जोर चला सकती है और स्वच्छता के नाम पर सुशासन के नाम पर गरीबों से ₹100* ₹200 का जुर्माना काटकर अपने आप को शाबाशी दे सकती है क्योंकि गरीबों पर निगम प्रशासन अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रशासनिक तत्वों का इस्तेमाल कर सकती है वही रसूखदार ओके सामने निगम प्रशासन बेबस हो जाती है जिसका सीधा उदाहरण सेंटर सिटी मॉल में बिना अनुज्ञप्ति लाइसेंस के प्रथम तल पर घर संसार सेल का संचालन और बिना अनुमति के प्रवेश द्वार का निर्माण शामिल है क्या निगम प्रशासन और शहरी सरकार सिर्फ गरीबों के दामन के लिए ही सत्ता में बैठी है शहर के लाडले विधायक के रूप में संबोधन सुनकर खुश होने वाले जनप्रतिनिधि विधायक अरुण वोरा जिनकी मंशा के अनुसार नगर पालिक निगम चल रहा है क्या ऐसे अवैध कार्य करने वाले सेंटर सिटी मॉल के संचालकों और घर संसार से इनके संचालकों के खिलाफ निगम प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश देंगे यह निर्देश सिर्फ गरीबों के लिए ही लागू होता है देखना यह है कि निगम प्रशासन आखिर कब तक रसूखदार ओं के आगे नतमस्तक होती है और घर संसार जैसे अन्य संस्थान निगम के भ्रष्टाचार को आईना दिखाते हुए संचालित होते हैं
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
