August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    उत्तराखंड में भूपेश सरकार के योजनाओं की धूम कांग्रेस ने शामिल किया चुनावी घोषणा पत्र में Featured

    • doing of business

    रायपुर । शौर्यपथ । उत्तराखंड में चल रहे विधानसभा चुनाव के आम सभाओं में छत्तीसगढ़ के न्याय योजना मोबाइल स्वास्थ्य योजना की धूम रही आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के चुनावी सभा में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की छत्तीसगढ़ की न्याय योजना एवं मोबाइल क्लीनिक की तारीफ करते हुए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन योजनाओं को लागू किया जाएगा जिस तरह से उत्तराखंड के चुनावी सभा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की योजनाओं को प्रचारित किया जा रहा है उससे छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कद कांग्रेस संगठन में लगातार बढ़ता जा रहा है । पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के चुनावी सभा में छत्तीसगढ़ सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित के लिए अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए किसानों से ढाई हजार रुपे में अनाज खरीदी है वैसे ही उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार और उसके मंत्रिमंडल के दरवाजे हमेशा आम जनता एवं किसानों के लिए खुले रहेंगे बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए सभा एवं बैठकों का दौर अपने चरम सीमा पर है जिस तरह से केंद्रीय संगठन छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को अन्य राज्यों में एक आदर्श के रूप में पेश कर रही है उससे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कद संगठन में लगातार बढ़ते जा रहा है कुछ दिनों पूर्व उत्तर प्रदेश में भी योगी सरकार ने छत्तीसगढ़ के गोधन योजना के जैसे उत्तर प्रदेश में गोबर खरीदने की योजना को लागू करने की बात कही थी ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision