
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / राजीव भवन में मंत्री गुरू रूद्र कुमार, आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष जनक राम ध्रुव तथा प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। राजीव भवन में पत्रकारवार्ता में प्रदेश के मंत्री, जगत गुरू रूद्रकुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि मैं मंत्री की हैसियत से नहीं जगत गुरू की हैसियत से यहां बात करने आया हूं। भाजपा नेता राजेश मूणत ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के दो युवकों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट किया। मारपीट करने के दौरान युवकों से उनका नाम पूछ कर नाम बताने के बाद भी गाली दिया, मारा पीटा। राजेश मूणत के ऊपर एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाये। हमारे निवास पर मुंगेली के दो युवक अपने कुछ काम से मुझसे मिलने आये थे तथा जेल रोड में हमारे निवास के बाहर खड़े थे। यह दोनों लोग अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक हैं। मैं समाज का धर्म गुरू होने के साथ मंत्री भी हूं।
हमारे पास प्रदेश भर से हमारे समाज के और अन्य समाज के कार्यकर्ता ग्रामीण आते हैं। पूर्व मंत्री ने बिना पुष्टि किये कि यह लोग कौन हैं? क्यों खड़े है? सिर्फ काली कपड़ा पहने थे इसलिये मारपीट किया, गाली गलौज किया इनके द्वारा यह बताने पर कि मंत्री जी से मिलने आये है उसके बाद भी गाली देना मूणत और भाजपा की अनुसूचित जाति विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। क्या केवल दो युवक केंद्रीय मंत्री का विरोध करने आयेंगे यह असामान्य बात है। भाजपा के बड़े नेताओं ने पीड़ित के संबंध में जानकारी लिये बिना मूणत के पक्ष में थाने में हंगामा किया, धरना दिया, अपने राजनैतिक दल की मर्यादा का भी उल्लंघन किया है। भाजपा का पूर्व मंत्री अनुसूचित व्यक्ति से मारपीट किया, गाली गलौज किया उसके बाद उनके खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय भाजपा नेता उनको संरक्षण दे रहे है यह अनुचित है, यह भाजपा का अनुसूचित जाति विरोधी चरित्र है।
आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष जनक राम ध्रुव ने कहा कि मंत्री राजेश मूणत ने एससी, एसटी वर्ग के निर्दोष नौजवानों के साथ मारपीट किया, गाली दिया। उसके बाद राजनीति करने की कोशिश किया। उनके खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
