September 29, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बच्चों को पहले घर में घुसाकर उनसे दरवाजा खुलवाकर चोरी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश Featured

    • doing of business

    पुलिस ने जब्त किया लाखों के चोरी का सामान जब्त
    महिला सरगना बच्चों से कराती थी चोरी, 3 नाबालिग सहित गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार


      दुर्ग / शौर्यपथ / एसएसपी बी एन मीणा ने पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों के समक्ष आज एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो खुद तो चोरी करता था साथ ही बच्चों को भी चोरी की ट्रेनिंग देता था। इस गिरोह की सरगना एक महिला है। इसके साथ तीन अन्य आरोपी भी शामिल हैं। यह गिरोह परिवार के ही 3 बच्चों की सहायता से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने इनके पास से चोरी का लाखों का सामान सोने चांदी के जेवरात, बर्तन, एलईडी टीवी, घड़ी सहित 2 लाख से अधिक का सामान जब्त किया है।
    मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी दुर्ग बीएन मीणा ने बताया कि इस गिरोह की मुखिया एन इमला नाम की महिला है। इसके साथ तीन अन्य आरोपी कमल कुमार, उदय किरण और कुलदीप सिंह सहित तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि वह लोग छोटे बच्चों को चोरी का प्रशिक्षण देकर उनसे चोरी करवाते थे। यह गिरोह छावनी इलाक़े में सक्रिय था और सूने मकानों को अपना निशाना बनाता था। महिला चेहरे ढांककर सूने घरों की रेकी करती थी। इसके बाद यह घटना को अंजाम देते थे। चोरी के लिए घर की तलाश करने के लिए पहले कोई सदस्य सामान बेचने, कोई घूमने का बहाने रेकी करते थे। वह लोग उस मकान व उसके आस पास आने जाने वालों पर नजऱ रखते थे। इसके बाद नाबालिग बच्चों को भेजकर छोटी से छोटी जगह से घर के अंदर भेज देते थे। फिर कई बार बच्चे घर से कीमती समान निकाल लेते या अंदर से बंद दरवाजे बड़ों के लिए खोल देते। इसके बाद ये गिरोह इत्मिनान से चोरी करता।
    शक होने पर छोड़ देते थे इलाका
    यह गिरोह इतना शातिर था कि वह जिस इलाके में चोरी करता था वहां की हर एक जानकारी अपने पास रखता था। जैसे ही उन्हें लगता था कि उनके इलाके में लोग उन पर शक करने लगे हैं तो वह उस इलाके को छोड़कर दूसरे इलाके में चले जाते थे। वह लोग चोरी का सामान बेचने की जगह उसे छिपाकर रखते थे। चोरी से मिलने वाले कैश से ही अपना खर्च चलाते थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision