
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
विशेष संवाददाता
भिलाई । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा इन दिनों राजस्व वसूली के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है वहीं दूसरी तरफ अवैध प्लाटिंग की कार्रवाई भी की जा रही है किंतु नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त भिलाई नगर निगम के व्यवस्थाओं और बड़े बाजार है आकाश गंगा सुपेला की तरफ नजर ही नहीं डाल रहे हैं जबकि आकाश गंगा सुपेला का एक बड़ा हिस्सा और व्यावसायिक कांप्लेक्स का मालिकाना हक भिलाई नगर निगम के पास है किंतु इसी आकाशगंगा बाजार पर बड़े बड़े व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण कर खुलेआम व्यापार किया जा रहा है और भिलाई नगर निगम को लाखों रुपए के राजस्व को नुकसान हो रहा है .
2014-15 के समय तात्कालिक आयुक्त ने आकाशगंगा के व्यवसायिक परिसर पर अतिक्रमण की कार्यवाही कर इस बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाया गया किंतु इसी बाजार क्षेत्र में व्यापारियों द्वारा निगम कांपलेक्स के बरामदे पर पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया है वही भरे चौक पर पारस ज्वेलर्स द्वारा निगम द्वारा आवंटित जमीन से दुगनी जमीन से भी ज्यादा स्थान पर अतिक्रमण कर बिना भवन शाखा की अनुमति के बिल्डिंग तान दी गई है आश्चर्य की बात यह है कि निगम प्रशासन के लाइसेंस विभाग द्वारा बिना भौतिक परीक्षण किए ऐसे संस्थान को व्यापार करने की भी अनुमति दे दी गई है ऐसा भी नहीं है कि यह निर्माण सालों पहले हुआ है पारस के संचालकों द्वारा यह निर्माण 2 से 3 साल पहले ही किया गया है और सभी की आंखों के सामने किंतु निगम प्रशासन मौन रहा ।
जब इस मामले पर हमारे संवाददाता ने भिलाई निगम के भवन अनुज्ञा अधिकारी से चर्चा की तो उन्होंने पारस ज्वेलर्स के संचालकों के इस अवैध निर्माण पर कार्यवाही की तो बात की है किंतु 6 माह से ज्यादा हो गए भिलाई निगम प्रशासन सिर्फ दस्तावेजों के द्वारा ही कार्यवाही कर रहा है किंतु जमीनी स्तर पर यह बिल्डिंग आज भी सीना तान कर खड़ी है और भिलाई नगर निगम प्रशासन को यह संदेश दे रही है कि भ्रष्टाचार के आगे सब जायज है।
वैसे तो दुर्ग जिले में जितने भी निगम है उन सब निगम के आयुक्तों में भिलाई नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सबसे ज्यादा सक्रिय आयुक्त के रूप में जाने जाते हैं एवं क्षेत्र में लगातार सक्रीय रहते हैं वह जनहित की समस्याओं के निराकरण के लिए भी त्वरित कार्यवाही करते हैं वहीं शासन की योजनाओं को प्रमुखता से कार्यान्वित करते हैं अब देखना यह है कि भिलाई नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे आकाशगंगा में बिना अनुमति के आवंटित जमीन से ज्यादा स्थान पर निर्माण कर व्यापार संचालन करने वाले पारस ज्वेलर्स पर किस गति से बिना किसी राजनीतिक दबाव के कार्यवाही करते हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
