August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    वरिष्ठ भाजपा नेता शर्मा हुए कांग्रेस के , भूपेश सरकार की नीतियो से हुए प्रभावित

    • doing of business

    रायपुर/ शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया है कि खैरागढ़ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उनके आधार स्तंभ, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमंत शर्मा ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जनहित कार्यों से प्रभावित होकर माननीय मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कांग्रेस प्रवेश किया है। कांग्रेस पार्टी में हेमंत शर्मा का अभिनंदन और स्वागत है। युवावस्था से ही डॉ रमन सिंह के बेहद करीबी रहे हेमंत शर्मा जैसे वरिष्ठ नेता के कांग्रेस में आने से कांग्रेस पार्टी खैरागढ़ में और मजबूत होगी। साथ ही साथ अब यह स्पष्ट हो चला है कि खैरागढ़ चुनाव भारतीय जनता पार्टी बहुत ही बुरी तरीके से हारने वाली है। भाजपा के नेताओं का मनोबल पूरी तरीके से टूट चुका है। यही वजह है कि खैरागढ़ उपचुनाव में मध्य प्रदेश से आयतीत नेताओं को बुलाकर प्रचार करवाया जा रहा है। डॉक्टर रमन सिंह, धर्म लाल कौशिक जैसे नेताओं के ऊपर से अब खैरागढ़ की जनता का विश्वास उठ चुका है, रही सही कसर जिला निर्माण का विरोध करके भारतीय जनता पार्टी ने पूरी कर दी है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किसानों का विरोध करके यह संदेश दिया है कि भारतीय जनता पार्टी में चाहे नरेंद्र मोदी हों, डॉ रमन सिंह हों,या फिर प्रह्लाद पटेल यह सभी किसानों के खिलाफ हैं। भाजपा के मन में किसानों के लिए कोई हमदर्दी न कभी थी, ना है और ना ही कभी रहेगी। यही वजह है कि आज हेमंत शर्मा जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता भाजपा छोड़ने को बाध्य हो गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने बताया कि अभी भी बहुत सारे भाजपा के नेता अब पार्टी में रहकर घुटन महसूस कर रहे हैं तथा निरंतर कांग्रेस के संपर्क में है। आने वाले समय में और भी भाजपा के नेता कांग्रेस में प्रवेश कर सकते हैं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision