May 16, 2024
Hindi Hindi

रेन बसेरा के अवैध सञ्चालन में किसका संरक्षण पूर्व विधायक वोरा का या वर्तमान विधायक गजेन्द्र यादव का ..... Featured

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिक निगम में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की पहल ना तो भाजपा विधायक गजेन्द्र यादव कर रहे और ना ही निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर . दुर्ग शहर की जनता में अभी से भाजपा विधायक गजेन्द्र यादव की निष्क्रियता के चर्चे होने लगे है वही यह भी दावा किया जा रहा है कि इसका असर आने वाले लोकसभा चुनाव में दुर्ग विधान सभा से भाजपा का ग्राफ भी गिरने की बात कही जा रही है . दुर्ग विधान सभा क्षेत्र और दुर्ग निगम क्षेत्र कमोबेश एक सा है ऐसे में दुर्ग निगम में लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद भी भाजपा विधायक का मौन रहना और सटे हुए वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा विधायक की सक्रियता की तुलना भी की जाने लगी . सक्रियता और निष्क्रियता की इस तुलना में कही ना कही दुर्ग की जनता को ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है .
विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल का विरोध भी काम न आया ...
   विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल का सैधांतिक रूप से भाजपा को समर्थन रहता है किन्तु दुर्ग विधान सभा क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के द्वारा बस स्टैंड स्थित रेन बसेरा के सञ्चालन में अवैधानिक कृत्य के खिलाफ आवाज उठाने और कार्यवाही की मांग को भी निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर द्वारा संज्ञान ना लेना ही साफ इशारा करता है कि बस स्टैंड स्थित रेन बसेरा के अवैधानिक सञ्चालन में कही ना कही बाजार विभाग के अधिकारियों की निष्क्रियता / नाकाबिलियत का जोर है ऐसी भी चर्चा है .


आयुक्त लोकेश चंद्राकर क्या अरुण वोरा/ गजेन्द्र यादव के दबाव में है ....
   दुर्ग नगर पालिक निगम के आयुक्त लोकेश चंद्राकर प्रशासनिक शक्तियों से लैस है राज्य प्रशासनिक सेवा स्तर के अधिकारी है आने वाले समय में जिलाधीश तक का सफ़र तय करेंगे किन्तु दुर्ग निगम में अवैध रूप से रेन बसेरा पर हो रहे सञ्चालन के विरुद्ध कार्यवाही के मामले में एक राज्य स्तरीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का मौन रहना कही ना कही राजनितिक दबाव की ओर इशारा क्र रहा है . पूर्व की भूपेश सरकार की महिला शास्क्तिकरण की नीतियों को बढ़ावा देने हेतु महिला समूहों को kary में भागीदारी बढ़ाने की पहल की गई थी किन्तु कांग्रेसियों द्वारा इस योजना का निजी ईस्तमाल कांग्रेस सरकार के पतन का एक महत्तवपूर्ण कारण बना . सरस्वती साहू की पूर्व विधायक के समर्थक के रूप में पहचान है ऐसे में यह कयास लगाये जा रहे है कि सरकार जाने के बाद भी भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेसी कार्य कर्ताओं को पूर्व विधायक का समर्थन है वही ऐसी भी चर्चा है कि भ्रष्टाचार के इस मामले में सरस्वती साहू द्वारा भाजपा के नेता की मदद ली जा रही है और कही ना कही वर्तमान विधायक गजेन्द्र यादव का भी मौन समर्थन प्राप्त है ऐसे में जनप्रतिनिधि का चेहरा ही बदला भ्रष्टाचार अपने स्थान पर बरकरार है .

ऐसे हो रहा भ्रष्टाचार जिस पर निगम प्रशासन बाजार विभाग मौन ...
1. महिला समूह के नाम पर लिया गया रेन बसेरा सरस्वती साहू अध्यक्ष धनश्री महिला समूह के द्वारा किराये में दिए जाने की चर्चा
2.रेन बसेरा का सञ्चालन महिला समूह द्वारा किये जाने का नियम किन्तु धनश्री महिला समूह की किसी भी सदस्य की सक्रियता नहीं ( रेन बसेरा में लगे सी सी टीवी ही इअसका बड़ा प्रमाण
3.रेन बसेरा में होटल का सञ्चालन प्रतिबन्ध किन्तु खुले आम होटल का सञ्चालन और अधिकारियो द्वारा डाल भात सेंटर के नाम पर लीपापोती जबकि नई सरकार आने के बाद अभी तक आधिकारिक रूप से दुर्ग शहर में डाल भात सेंटर का आरम्भ नहीं हुआ
4. रात्री विश्राम करने वाले यात्रियों से 10 रूपये की जगह 50 से 100 रूपये की वसूली जिसका कुछ हिस्सा बाजार विभाग में देने की चर्चा
5.रात्रि में रेन बसेरा में ऐसा कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति का ना रुकना जिसका पुलिस वेरिफिकेशन हुआ हो निगम निविदा की शर्तो का उल्लंघन
6.धनश्री समूह की निविदा को निष्काषित करने के बाद कागजो का हेर फेर और पुनह सञ्चालन की अनुमति बाजार विभाग की भ्रष्टाचार में शामिल होने का संदेह
7. जिलाधीश कार्यालय में दो से तीन बार शिकायत के बाद भी झूठी जाँच रिपोर्ट सौप जिलाधीश कार्यालय को भी दिग्भ्रमित किये जाने का प्रयास ...
8.कई शिकायतों निरस्तीकरण के बाद भी किसी बड़े नेता के कहने पर धनश्री महिला समूह को तीन से चार शौचालय देने की सुगबुगाहट
बड़ा सवाल ...
निगम के कार्यो में पूर्व विधायक अरुण वोरा का हस्तक्षेप और व्याप्त भ्रष्टाचार के लगातार आरोप और विधान सभा चुनाव में दुर्ग से कांग्रेस प्रत्याशी की बड़ी हार के बावजूद धनश्री महिला समूह जैसे कई अन्य समूहों को मिल रहा संरक्षण वर्तमान विधायक की भ्रष्टाचार के विरुद्ध की गई बड़ी बड़ी बाते अब निराधार साबित हो रही है क्या दुर्ग निगम कभी भ्रष्टाचार से मुक्त होगा या सिर्फ चेहरे बदलते रहेंगे और भ्रष्टाचार कायम रहेगा ..

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 26 April 2024 22:53

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)