September 17, 2024
Hindi Hindi

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवानों को दी बधाई Featured

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवानों को दी बधाई नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवानों को दी बधाई

रायपुर / शौर्यपथ / दंतेवाड़ा में आज सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 9 नक्सलियों को मार गिराया है। इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने डीआरजी और सीआरपीएफ के वीर जवानों को बधाई दी है।
  उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा "छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और यह हमारे जवानों की दृढ़ता और उनकी भुजाओं की ताकत के कारण संभव हो पा रहा है। बस्तर में शांति स्थापित हो रही है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा।"
   उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति में सुधार हो रहा है। प्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर कार्यरत है और हम छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

देखे उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा जवानो के सफलता के विषय में

https://youtu.be/OJ95C7vL9no?si=qrBreaO6z1Sdb1cg

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)