August 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दुर्ग में महापौर के यह है प्रबल दावेदार, चुनावी जंग नहीं होगी कांग्रेस और भाजपा के लिए आसान...

    • doing of business

       दुर्ग। शौर्यपथ। लंबे इंतजार के बाद नगर पालिका निगम के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई और अब स्थिति साफ हो गई कि वार्ड से किस वर्ग के प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगे और महापौर के लिए किस वर्ग के प्रत्याशी को मौका मिलेगा . आरक्षण की इस प्रक्रिया में दुर्ग नगर निगम में एक बार फिर नारी शक्ति का कब्जा होगा . आरक्षण में दुर्ग नगर पालिक निगम में महापौर प्रत्याशी के रूप में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के नाम का आरक्षण हो चुका है .
      आरक्षण प्रक्रिया के बाद शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई और कांग्रेस एवं महापौर उस एवं भाजपा से महापौर प्रत्याशी के रूप में कौन प्रबल दावेदार हैं इस बात पर भी चर्चा होने लगी .
       सबसे पहले बात करते हैं कांग्रेस की तो कांग्रेस से वैसे तो कई नाम है परंतु प्रबल दावेदार के रूप में पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा की धर्मपत्नी और निवर्तमान पार्षद सत्यवती वर्मा कांग्रेस के तरफ से प्रबल दावेदार के रूप में नजर आ रही है वहीं साहू समाज की तरफ से बोरसी वार्ड की पार्षद श्रीमती प्रेमलता पोषण साहू की दावेदारी प्रबल नजर आ रही है .हालांकि पिछला पार्षद चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी से हारने के बाद एक बार फिर श्रीमती रामकली यादव दावेदारी कर सकती है परंतु राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार वर्तमान समय में श्रीमती सत्यवती वर्मा और श्रीमती प्रेमलता पोषण साहू की दावेदारी प्रबल नजर आ रही है.
      वहीं अगर भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी में दावेदारों की काफी बड़ी फौज नजर आ सकती है. वर्तमान समय में प्रदेश में और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है स्थानीय विधायक एवं सांसद भी भारतीय जनता पार्टी से हैं ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी वर्ग के हर कार्य कर्ता कि यह मंशा है कि उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिले परंतु वर्तमान समय में ओबीसी वर्ग से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अगर भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनावी मैदान में सक्रिय प्रत्याशी को उतारती है तो उसमें डॉक्टर मानसी गुलाटी,अलका वाघमारे, गायत्री वर्मा के नाम की चर्चा है हालांकि पूर्व महापौर चन्द्रिका चंद्राकर के नाम की भी चर्चा होने लगी परंतु पिछला कार्यकाल जिस प्रकार से रबर स्टैंप के रूप में नजर आया उसे यह उम्मीद कम ही लगाई जा सकती है कि महापौर की रेस में पूर्व महापौर चन्द्रिका चंद्राकर के नाम की चर्चा होगी . वर्तमान समय में संगठन सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिस तरह से मौका दे रहा है उस नजरिये से अगर देखा जाए तो कि किसी सक्रीय कार्यकर्ता को मौका मिल सकता है . भारतीय जनता पार्टी में सक्रियता के मामले में डॉक्टर मानसी गुलाटी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है वही अलका वाघमारे के नाम की भी चर्चा जारी है संगठन के कार्यों में सक्रियता के कारण श्रीमती गायत्री वर्मा भी दावेदार के रूप में आगे आ सकती है . किसे मौका मिलेगा यह तो आने वाले वक्त में पता चल जाएगा परंतु अब किसके नाम को प्रमुखता से लिया जाए इस पर राजनीतिक गरमा गई और ठंड के इस मौसम में नगरी निकाय चुनाव की सरगर्मी अब चौक चौराहा में चर्चा का विषय है.
       15 जनवरी को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद आचार संहिता लगने और जल्द चुनाव होने की संभावनाओं को देखते हुए दावेदारों ने अपनी दावेदारी और संपर्क अभियान की शुरुआत भी कर दी दिन-ब-दिन बदलते राजनीतिक स्थितियों में किस प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मोहर लगेगी इस बात का आप सबको इंतजार रहेगा ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision