March 27, 2025
Hindi Hindi

दुर्ग नगर पालिक निगम में आज शपथ ग्रहण समारोह नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती अलका वाघमार (वर्मा) ग्रहण करेंगी पदभार Featured

दुर्ग नगर पालिक निगम में आज शपथ ग्रहण समारोह   नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती अलका वाघमार (वर्मा) ग्रहण करेंगी पदभार दुर्ग नगर पालिक निगम में आज शपथ ग्रहण समारोह नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती अलका वाघमार (वर्मा) ग्रहण करेंगी पदभार SHOURYAPATH NEWS

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा लोकसभा सांसद विजय बघेल सहित जनप्रतिनिधि होंगे साक्षी

    दुर्ग / शौर्यपथ /    दुर्ग नगर पालिक निगम के 15 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारी मतों से जीत दर्ज की है महापौर प्रत्याशी श्रीमती अलका वाघमार 67000 से भी ज्यादा मतों से विजय हुई वहीं दुर्ग नगर निगम में पिछले 20 साल भाजपा बहुमत में आई और भाजपा के 40 पार्षद नगर पालिका निगम दुर्ग में वार्ड का प्रतिनिधितव करेंगे
 1 मार्च 2025 को शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका निगम परिसर दुर्ग में सुबह 10:30 बजे से आरंभ होगा शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ,दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ,दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ,दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य नागरिक इस शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे .
  दुर्ग शहर में पिछले 15 साल बाद कोई ऐसा महापौर मिला जिसे जनता चुनाव के पहले से जानती और पहचानती है पिछले तीन महापौर के कार्यकाल को दुर्ग शहर की जनता ने रबर स्टैंप महापौर की संज्ञा दे दी थी परंतु वर्तमान महापौर श्रीमती अलका वाघमार नगर निगम में पार्षद की भूमिका निभा चुकी है वहीं भाजपा संगठन में भी सक्रिय रूप से कार्यरत रह चुकी है श्रीमती अलका वाघमार जिनका जन्म 31 जनवरी 1970 को हुआ 2010 से भारतीय जनता पार्टी में सदस्य के रूप में राजनीतिक जीवन में प्रवेश कर चुकी है वहीं 2012 से सक्रीय सदस्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी में कार्य करते हुए 2014 में प्रथम बार वार्ड नंबर 60 से पार्षद निर्वाचित हुई एवं नगर निगम की विभिन्न समितियां में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए अपने कार्यकाल को कुशलता पूर्वक पूर्ण किया .2019 के बाद से श्रीमती अलका वाघमार भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग में संगठन के कार्यों में सक्रिय रही और संगठन के द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां का निर्वहन किया वहीं सामाजिक क्षेत्र में भी श्रीमती अलका वाघमार ने विभिन्न जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए सामाजिक राजनीतिक जीवन में अपनी एक अलग पहचान बनाई .
  2025 में हुए नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जैसे ही अपना प्रत्याशी श्रीमति अलका  वाघमार को घोषित किया तभी से शहर में हार जीत कीहोने के बजाये जीत के अंतर की चर्चा होने लगी .  जिस पर परिणाम आने के बाद 67 हजार से ऊपर मतों की जीत की मुहर लग गई .
 आज वह समय भी आ गया जब शहरी सरकार शपथ लेगी और दुर्ग नगर निगम के कार्यों में शहर के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन शहरी सरकार की मुखिया एवं जनप्रतिनिधि करेंगे .
  बता दे कि दुर्ग शहर की नई महापौर श्रीमती अलका वाघमारे के सहज सरल स्वभाव एवं मिलनसारिता की चर्चा पूर्व से होती रही और शहर की जनता को वर्तमान समय में एक सक्रिय महापौर के रूप में श्रीमती अलका वाघमार को देख रही है .  भाजपा प्रत्याशी श्रीमति अलका वाघमार एवं निगम के 40 वार्ड में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद भाजपा के बड़े नेता सुश्री सरोज पाण्डेय एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की वह बात अब सत्य साबित हो रही है जब उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा था कि अगर दुर्ग नगर निगम में स्वर्णिम युग लाना है तो पार्षद एवं महापौर की जीत सुनिश्चित करनी होगी तभी पार्षद से लेकर लोकसभा तक भाजपा का स्वर्णिम युग आएगा वही सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा था कि भाजपा को नगर निगम में पूर्ण बहुमत की आवश्यकता है ताकि सामान्य सभा में लिए गए फैसले पूर्ण बहुमत के साथ पारित हो सके और शहरी सरकार शहर के विकास में जनहित के फैसले आम जनता के हित के लिए जमीनी स्तर पर सुचारू रूप से कार्य कर सकें भाजपा नेताओं का कथन सत्य हो गया अब शहर की जनता को शहर के विकास और सुंदर शहर की कल्पना को साकार होते हुए देखने का इंतजार है
 शौर्यपथ समाचार की तरफ से दुर्ग नगर निगम की नवनियुक्त महापौर श्रीमती अलका वाघमार एवं सभी निर्वाचित पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)