October 08, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सिंगापुर यात्रा से छत्तीसगढ़ को ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, कौशल विकास में भी बड़ी पहल Featured

    • doing of business

    ITE Education Services के साथ स्किलिंग एमओयू, एग्रो-फूड प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश प्रस्ताव; मुख्यमंत्री साय ने सिंगापुर के विदेश मंत्री समेत वैश्विक कंपनियों से की चर्चा

    रायपुर / शौर्यपथ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण देने के लिए सिंगापुर की ITE Education Services के साथ तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा-प्रशिक्षण को लेकर एमओयू किया गया। वहीं एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में ₹350 करोड़ के नए निवेश प्रस्ताव के साथ सिंगापुर यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को मिले एफडीआई निवेश प्रस्तावों की कुल राशि बढ़कर ₹43,600 करोड़ हो गई है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ और सिंगापुर के बीच निवेश, कौशल विकास, शहरी नियोजन और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने सिंगापुर के सफल मॉडलों और विशेषज्ञता का लाभ छत्तीसगढ़ के विकास में लेने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

    उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण

    मुख्यमंत्री की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार और ITE Education Services के बीच हुए एमओयू के तहत युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण देने पर जोर रहेगा। मुख्यमंत्री एवं प्रतिनिधिमंडल ने ITE कॉलेज का भ्रमण कर वहां के प्रशिक्षण मॉडल को समझा। सिंगापुर में Cisco, BYD और Singapore Airlines जैसी कंपनियां ITE के साथ मिलकर पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण और उपकरणों की व्यवस्था में सहयोग करती हैं। इसी अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ में लेने का प्रयास किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि निवेश से उद्योग आते हैं और कुशल युवा उन उद्योगों की ताकत बनते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के युवाओं को आधुनिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण मिले तथा छत्तीसगढ़ में आने वाले उद्योगों को आवश्यकतानुसार कुशल मानव संसाधन प्रदेश में ही उपलब्ध हो।

    एग्रो-फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब का प्रस्ताव

    मुख्यमंत्री श्री साय ने Valency International Pte Ltd को छत्तीसगढ़ में ₹350 करोड़ के निवेश का आमंत्रण दिया। 22 देशों में कारोबार करने वाली कंपनी प्रदेश में इंटीग्रेटेड एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग तथा एक्सपोर्ट हब स्थापित करने की दिशा में काम करेगी। प्रस्तावित हब में काजू, तिल, दलहन और मूंगफली की प्रोसेसिंग की जाएगी। इससे किसानों की उपज का स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन, नए बाजारों तक पहुंच और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

    15 से अधिक वैश्विक कंपनियों से निवेश पर संवाद

    सीईओ राउंडटेबल में मुख्यमंत्री श्री साय ने 15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। इनमें TCS, SMBC, Tolaram Group, Agrocorp, Indian Ocean Group और Blue Aqua जैसी कंपनियां शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ की निवेश-अनुकूल नीतियों, सुधारों और कारोबारी वातावरण की जानकारी दी। टेक्नोलॉजी, बैंकिंग, एग्रीबिजनेस, एक्वाकल्चर और फूड सेक्टर में निवेश एवं साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

    AI और डिजिटल फाइनेंस में प्रशिक्षण पर जोर

    Global Finance & Technology Network (GFTN) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में छत्तीसगढ़ के युवाओं को AI और डिजिटल फाइनेंस में प्रशिक्षित करने, प्रदेश के स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों से जोड़ने और नई तकनीकों के लिए टेक लैब स्थापित करने की संभावनाओं पर विचार किया गया।
    छत्तीसगढ़ ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के नामांकन पर Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री की सिंगापुर यात्रा के दौरान हुए समझौतों और उच्चस्तरीय बैठकों से प्रदेश के लिए निवेश के साथ-साथ कौशल, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए अवसर सामने आए हैं। प्रतिनिधिमंडल के 7 अक्टूबर को रायपुर लौटने की जानकारी दी गई है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision