August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    वर्षोँ से यहां ब्रिज निर्माण पास होने के बाद भी नही हुआ निर्माण प्रारंभ ,कई कई बार हो चुका है टेस्टिंग का कार्य

    • doing of business

    चार अंडर व दो ओवरब्रिज के बाद भी सुपेला रेलवे क्रॉसिंग पर नहीं मिल रही लोगों को जाम से मुक्ति

    भिलाई / शौर्यपथ / नगर में चार अंडर व दो ओवरब्रिज बनने के बाद भी सुपेला रेलवे क्रॉसिंग पर लोगों को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। हमारे संवाददाता ने आज से 11 साल पहले ही अपने समाचार पत्र में प्रकाशित कर जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया था कि भिलाई में कितना भी अंडर ब्रिज बन जाये लेकिन जब तक सुपेला रेलवे क्रांसिंग पर ओव्हर ब्रिज और अंडरब्रिज नही बनेगा तब तक लोगों को यहां जाम से मुक्ति नही मिल पायेगी। इस बात को तत्कालीन सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने भी स्वीकार किया था और हिमालय काम्पलेक्स में उस समय पत्रकारवार्ता में भी हमारे संवाददाता ने रखा था, उसकेबाद सरोज पाण्डेय के पहल से यहां ओव्हरब्रिज के लिए सेंशन हुआ लेकिन सुपेला के कुछ व्यपारी अपना धंधा मारखाने का हवाला बताकर सांसद से मिलकर इसमें अडंगा लगा दिये, जिसका खामियाजा भिलाई की जनता भुगत रही है। उसके बाद भी लगातार मांग के बाद सरोज पाण्डेय की पहल पर यहां अंडरब्रिज बनने की कवायद शुरू हुई और उसके लिए टेस्टिंग भी हो चुकी है। पहले ये स्थिति थी कि नेहरू नगर का अंडरब्रिज बनने के बाद यहां कार्य शुरू हो सकता है, लेकिन आज तक यह कार्य शुरू नही हो पाया। सुपेला रेलवे क्रासिंग यू समझ ले कि ये लाईफ लाईन है शहर का। यहां कितना भी अंडरब्रिज ओव्हरब्रिज बन जाये लेकिन जबतक सुपेला में नही बनेगा तब तक यहां लोगों को जाम से मुक्ति नही मिलेगी। यहां हर एक से दो मिनट में ट्रेनों की आवाजाही के कारण रेलवे क्रांसिंग पांच से 10 मिनट के लिए बंद रहता है और जाम हो जाता है। हालांकि जनप्रतिनिधियों और शासन प्रशासन का मानना था कि मौर्या टॉकीज के पास और प्रियदर्शिनी परिसर के तथा पॉवर हाउस और नेहरू नगर में अंडरब्रिज और पावर हाउस तथा नेहरूनगर में ओव्हरब्रिज बन जाने के बाद सुपेला क्रॉसिंग पर यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीहुआ है इन चारों अंडर और ओव्हर ब्रिजबनने से 15 से 20 प्रतिशत लोगों को राहत मिल है, फिर भी प्रतिशत लोगों के लिए आवागमन का मुख्य मार्ग सुपेला रेलवे क्रासिंग होकर ही आने जाने का है। इस लिए यहां का यातायात का स्वरूप बिगड़ा है।
    गौरतलब रहे कि सुपेला रेलवे क्रॉसिंग पर बने रहने वाले यातायात के दबाव को देखते हुए दशक भर पहले चंद्रा-मौर्या टाकीज और प्रियदर्शनी परिसर के पास दो अंडरब्रिज का निर्माण कराया गया। हालांकि बारिश के दिनों में इन अंडरब्रिज में पानी भरने से आवाजाही बाधित हो जाता है। लेकिन वर्तमान में बारिश नहीं हो रही है और नजदीकी दोनों अंडरब्रिज आवाजाही के लिहाज से अनुकूल है। बावजूद इसके सुपेला रेलवे क्रसिंग पर ट्रेनों की आवाजाही के दौरान बंद रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार का नजर आना समझ से परे बना हुआ है।
    यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि हाल के महीनों में नेहरू नगर के पास ओव्हरब्रिज के साथ ही रेलवे अंडरब्रिज से भी आवाजाही शुरू हो चुकी है। पहले यहां पर भी रेलवे क्रॉसिंग हुआ करता था जिसे ओव्हर व अंडरब्रिज बनते ही बंद कर दिया गया। वहीं पावर हाउस स्टेेशन के पास क्रॉसिंग को बंद करने के बाद नया अंडरब्रिज अस्तित्व में आ चुका है। इस जगह पर पटरी पारा आने जाने के एि काफी पहले से ओव्हरब्रिज बना हुआ है। इस तरह देखा जाये तो पावर हाउस से नेहरू नगर के बीच भिलाई शहर के लोगों को पटरी पार आने जाने के लिए चार अंडरब्रिज और दो ओव्हरब्रिज का विकल्प है। इसके बाद भी सुपेला के रेलवे क्रॉसिंग पर लोगों को पूर्व की तरह ही सड़क जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए सुपेला रेलवे क्रॉसिंग का शहर के बीचो बीच स्थित रहने को प्रमुख कारण माना जा सकता है।
    दरअसल भिलाई पावर हाउस से नेहरू नगर के बाद पटरी पार आने जाने के लिए भले ही चार अंडर और दो ओव्हरब्रिज बने हुए हैं। लेकिन सुपेला शहर के ह्रदय स्थल होने तथा रेल पटरी के दोनों ओर प्रमुख बाजार, शैक्षणिक के व धार्मिक आस्था का केन्द्र होने के कारण यहां के रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात का अत्यधिक दबाव बन रहने को असल कारण माना जा रहा है।
    भविष्य में नहीं रहेगा रेलवे क्रॉसिंग
    सुपेला रेलवे क्रॉसिंग अभी पावर हाउस से नेहरू नगर के बीच भिलाईवासियों के लिए पटरी पार आने जाने के लिए एकमात्र है। भविष्य में रेलवे की योजना के तहत यह भी नहीं रहेगा। रेलवे ने पूरे देश में रेलवे क्रॉसिंग को खत्म करने का निर्णय लिया है। इसके स्थान पर अंडर और ओव्हरब्रिज बनाया जा रहा है। सुपेला में क्रॉसिंग की जगह पर पहले ओव्हरब्रिज बनाने का प्रस्ताव था। जिसे फोरलेन सड़क पर बन रहे फ्लाई ओव्ह के चलते आ रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए रद्द कर दिया गया है। अब यहां पर अब अंडरब्रिज बनेगा। सुपेला क्रॉसिंग पर बनने वाला अंडरब्रिज 100 मीटर के लगभग लंबा होगा। इसकी उंचाई 17 से 18 फीट रहेगी, जिससे भारी वाहन आसानी से गुजर सकेंगे। डबल बाक्स वाले इस अंडरब्रिज के निर्माण में लगभग 17 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision