July 23, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जब दरी ही बिछाना है तो फिर इतनी पढ़ाई लिखाई का क्या मतलब Featured

    • rounak group

    आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
    छत्तीसगढ़ काँग्रेस कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव शकुंतला साहू के जन्मदिन का मामला


    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ काँग्रेस की कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव शकुंतला साहू के जन्मदिन मनाने के लिए शासकीय आदेश जारी होने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। कल ही कसडोल विधायक शकुंतला साहू के जन्मदिन पर शासकीय आदेश जारी किए जाने पर भाजपा ने जमकर मामले पर प्रचार ,विरोध किया।
    पलारी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने यह आदेश लिखित में जारी किया जिसमें कई छोटे बड़े अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसपर 500 लोगों के आने की व्यवस्था की जा रही थी जिसमें जनपद पंचायत के सीईओ ने व्यवस्था जमाने के लिये अनुविभागीय अधिकारियों से लेकर उपअभियंता,तकनीकी सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर तक कि ड्यूटी टेंट लगाने,दरी बिछाने की व्यवस्था, मंच की व्यवस्था ,स्वागत,जलपान,पानी,स्वागत,सैनेटाइजर से लेकर स्थल की स्वच्छता,पार्किंग की व्यवस्था तक कि जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई थी।
    सवाल ये कि दरी बिछाने के लिए इतनी पढ़ाई लिखाई का क्या महत्व- इस कार्यक्रम में इतने बड़े छोटे अधिकारियों की तैनाती पर सवाल ये उठ रहा है कि सिर्फ दरी बिछाने के लिए ही इन अधिकारियों की इतनी पढ़ाई लिखाई हुई है।
    छत्तीसगढ़ काँग्रेस के राजनेता भी कह रहे:छत्तीसगढ़ काँग्रेस के बड़े राजनेता भी यह सवाल कर रहे कि इतना पढ़ लिख कर अधिकारी बनने के बाद अगर इन अधिकारियों को दरी बिछाने का ही कार्य करना है तो फिर इतना शिक्षित होने की तथा पढ़ने लिखने की जरूरत ही क्या है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision