Google Analytics —— Meta Pixel
March 13, 2026
Hindi Hindi

रोड सेफ्टी क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड सीरीज : मुख्यमंत्री की विशेष पहल : विभिन्न वर्गों को मिलेंगे फ्री पास Featured

  • devendra yadav birth day

मीडिया प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, पुरस्कार विजेताओं, मंत्रालय, संचालनालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सशस्त्र सेवा के जवानों के लिए तिथि निर्धारित

   रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर मीडिया प्रतिनिधियों, कक्षा 11वीं, 12वीं तथा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, पुरस्कार विजेताओं, मंत्रालय, संचालनालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सशस्त्र सेवा के जवानों को राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित रोड सेफ्टी क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड सीरीज के एक-एक मैच निःशुल्क देखने का मौका मिलेगा। इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
मीडिया प्रतिनिधियों को 12 मार्च को बांग्लादेश लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए निःशुल्क पास दिए जाएंगे। इसी तरह 14 मार्च को श्रीलंका लीजेंड्स और इंग्लैड लीजेंड्स मैच के लिए 11वीं, 12वीं तथा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के पुरस्कार विजेताओं को, 15 मार्च को साउथ अफ्रीका लीजेंड्स और बांग्लादेश लीजेंड्स के मैच के लिए मंत्रालय, संचालनालय एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तथा 16 मार्च को इंग्लैण्ड लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए सशस्त्र सेवा के जवानों को फ्री पास मिलेंगे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)