August 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    भोले बाबा की बारात रचेगा आज इतिहास , पुरे शहर में रहेगी भोले बाबा की धूम , भक्ति में डूबेंगे भोले के बाराती Featured

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज महाशिवरात्रि है . हिन्दुओ के सबसे बड़े पर्व के रूप में देवो के देव महादेव को आज सभी भक्तगण अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते है . प्रत्येक साल महाशिवरात्रि के दिन सुबह से देवालयों पर भक्ति के रंग में डूबे भक्त अपने आराध्य को पूजते है किन्तु आज का महाशिवरात्रि का पर्व दुर्ग जिले वासियों के लिए एक यादगार पल के रूप में इतिहास के पन्नो पर दर्ज हो जाएगा . जिले के भिलाई नगर में बोल बम समिति द्वारा पिछले १२ वर्षो से बोलेनाथ की बारात का बड़े धूमधाम से आयोजन किया जाता रहा है और हर साल की तरह इस साल भी किया जा रहा है जिसकी तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही है किन्तु इस साल भोलेनाथ की बारात निकलने वाली आयोजन समिति के लिए भी खास है .
    बोल बम के सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह द्वारा मध्य भारत की सबसे बड़ी बारात भगवान भोले शंकर कि विगत 12 वर्षों से निकाली जाती है 13 वे वर्ष की बारात की तैयारी पूर्ण हो गयी है,जिसमें बोल बम की टीम बढ़ चढ़कर हिस्सा ली है और सभी टीम के पुरे सदस्य को अलग अलग दायित्व दिया गया है,जितनी भी झाकियां है उसमें 10,10 सदस्य टीम बनाकर उनको कार्यभार सौपा गया है. कोविद 19 को देखते हुए हजारो माक्स के साथ सेनेटाइजर का भी व्यवस्था समिति कर रही है . बाबा की बारात हंथखोज इंदिरा नगर से प्रारंभ होकर ट्रांसपोर्ट रोड से कैनाल रोड होते हुए बोल बम चौक होते नन्दी तिराहा होते दुर्गा मैदान पहुंच कर शिव पार्वती जी का काल्पनिक विवाह संपन्न होगा. जिसमें छत्तीसगढ़ के गणमान्य ,समाज सेवी, राजनेता बाबा की बारात देखने के लिए उपस्थित होंगे . समिति द्वारा इसके लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई है .
    इस बार झांकियों का प्रारूप केरल से थयम और कथकली जैसी झांकियां छत्तीसगढ़ में देखने का सौभाग्य लोगों को प्राप्त होगा,आंध्रा की राजमुंदरी झांकी देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा,दिल्ली की झांकिया, उत्तर प्रदेश की राममंदिर की झांकिया,उड़ीसा से अनेक झांकियां बस्तर की और संपूर्ण भारत से लगभग 151 झाकियां छत्तीसगढ़ में देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा,समस्त श्रद्धालुओं से समिति ने निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर बाबा की बारात में शामिल हो और कई समाजों के लोग द्वारा इस बारात में बढ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है . हर समाज अपने द्वारा फल,जूस, भोग, पानी इत्यादि का वितरण करेगा,31 हजार कार्ड का वितरण हो चुका है.
    लोगों के उत्साह देखते हुए ऐसा लग रहा है साधुसंतों, श्रद्धालुओं का आगमन सैकड़ों की तादाद मे होगा,तैयारी पूर्ण हो गयी है . आज भिलाई इस्पात नगरी शिवमय हो जायगी इस पावन दिन के साक्षी सबी बनेंगे साथ ही गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision