
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
ठगड़ा बांध रेल्वे क्रासिंग मे लगातार जाम से परेशान लोगो को राहत देने फ्लाई ओवर में आवागमन चालू करने कि मांग को लेकर भाजयुमो नेताओ ने कलेक्टर व ब्रिज अधिकारियों को ज्ञापन देकर तीन दिन का दिया अल्टीमेटम..
दुर्ग / शौर्यपथ / जेल तिराहा ठगडा बांध मे नवनिर्मित फ्लाईओवर कार्य पूर्ण होने के बाद भी अब तक आवागमन चालू नहीं किए जाने के मुद्दे को लेकर आज जिला भाजयुमो पदाधिकारियों ने जिलाधीश व ब्रिज निगम के अधिकारियों को लिखित अल्टीमेटम देकर तीन दिनों में ब्रिज के दोनों ओर लगाए गर्डर के अवरोध हटाकर आवाजाही प्रारम्भ किए जाने कि मांग करते हुए कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन कि चेतावनी दी है .
इस मुद्दे को लेकर आज जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन महामंत्री नितेश साहू मंत्री राहुल दीवान गौरव शर्मा पूर्व पार्षद उमेश यादव ने जिलाधीश के नाम संयुक्त कलेक्टर अरुण वर्मा व सेतु निगम में कार्यपालन अभियंता शुक्ला के नाम अलग अलग ज्ञापन सौंपकर ठगडा बांध रेल्वे फाटक बन्द होने के कारण रोज रोज आमजनता को होने वाली परेशानी व फ्लाई ओवर बनने के दो माह बाद भी दोनों ओर से गर्डर लगाकर आवाजाही रोकने पर इसे गलत बताते हुए कहा कि पूर्व में भी नेहरू नगर व शिवनाथ नदी ब्रिज बनने के बाद आवागमन चालू होने के महीनों बाद लोकार्पण किया गया था किंतु दुर्ग विधायक अरुण वोरा के श्रेय लेने के हठधर्मिता के चलते ब्रिज बनने का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है और वे रोज रेल्वे फाटक बंद होने पर जाम फंस कर परेशान हो रहे है वहीं विधायक महोदय लोकार्पण के नाम पर अधिकारियों को तकनीकी रूप से अभी कार्य बाकी होने का हवाला देकर जान बूझकर आवाजाही रोक पर रोक लगवा रहे है ताकि उद्घाटन के बाद ही ब्रिज शुरू कराया जा सके जबकि एक तरफ विधायक महोदय शहर में जगह जगह होल्डिंग लगाकर ब्रिज निर्माण कार्य पूर्ण होने का ढिंढोरा पीट कर वाहवाही बटोर रहे है और वही दूसरी ओर जनता को भ्रमित कर रहे है और इसी मुद्दे को लेकर भाजयुमो मुखर हुई है और प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग कि है कि ठगड़ा बांध ब्रिज लिखित में वस्तुस्थिति से अवगत कराएं अन्यथा भाजयुमो तीन दिन बाद जनता के साथ जाकर स्वयं ब्रिज का अवरोध हटा देगी।
राजनितिक चर्चा का बाज़ार गर्म ...
ओवरब्रिज के निर्माण के पुरे होने के बाद भी आम जनता के लिए ब्रिज का न खुलने पर दुर्ग की राजनीती में कई तरह के चर्चाओ का बाज़ार गर्म है कोई यह कहता है कि विधायक वोरा इस ब्रिज का उद्घाटन प्रदेश के मुखिया से करवाना चाहते है तो कोई यह कहते हुए पाया जाता है कि इस ब्रिज का नामकरण कांग्रेस के किसी नेता के नाम पर मुहर लगने का इंतजार किया जा रहा है तो कोई यह कहता है कि अभी भी तकनिकी जाँच हो रही है . हर तरह की बातो के बीच आज आम जनता परेशांन है इस ओवरब्रिज के ना चालु होने से उधर भाजपा के समर्थक राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पाण्डेय के आभार का पोस्टर लगा कर जनता को यह बताने की कोशिश कर रहे है कि यह ओवरब्रिज भाजपा की व राज्य सभा सांसद की पहल का नतीजा है वही दुर्ग के विधायक स्वयं का पोस्टर लगा कर जनता का आभार प्रकट कर रहे है और इस ओवरब्रिज का श्रेय लेने का पोस्टर जगह जगह लगा हुआ नजर अ रहा है किन्तु इन सब बातो में राज्य सभा सांसद और शहर के विधायक ये भूल गए है कि जनता ने अपना जनप्रतिनिधि इस लिए बनाया कि जनता के हितो की रक्षा करे . ओवरब्रिज का निर्माण ना तो भाजपा के फंड से हुआ और ना ही कांग्रेस के फंड से हुआ यह जनता के पैसे से निर्मित निर्माण है और जनता के हितो के लिए बनाया गया है दोनों ही दलों की श्रेय लेने की राजनीती के चलते आज आम जनता परेशान है . एक तरह वाई शेप ब्रिज में आवागमन बंद होने के कारण यातायात का काफी दबाव इस रस्ते आ गया वही निर्माण पूर्ण होने के बाद कौन श्रेय ले इस बात पर राजनितिक बहस से सिर्फ और सिर्फ आम जनता परेशान है आखिर आम जनता के हितो की कब सोंचेंगे दुर्ग विधायक क्योकि सत्ता धारी पार्टी के विधायक होने के नाते वर्तमान में सबसे बड़ी जवाबदारी दुर्ग विधायक की ही बनती है ऐसे में जनता का अपने विधायक से सवाल यही है कि ओवरब्रिज का मार्ग आम जनता के लिए कब खुलेगा
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
