
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिक निगम में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से नित नए नए भष्र्टाचार उजागर हो रहे है पूर्व आयुक्त बर्मन द्वारा ऐसे अवैधानिक कार्यो पर पुरजोर लगाम लगाने की लगातार कोशिश की जाती रही किन्तु राजनितिक ताकत के आगे पूर्व आयुक्त का स्थानान्तरण होने के बाद एक बार फिर दुर्ग निगम की सरकार अपने पूर्व निर्धारित लक्ष्य की ओर बढती हुई प्रतीत हो रही है . राज्य सरकार द्वारा महापौर की निधि एवं विधायक की निधि निर्धारित की जाती है जिससे वो अपने विवेक से जनता के हित में नव निर्माण कर सके . किन्तु पूर्व में ही देखा गया कि किस तरह विधायक की निधि का उपयोग शहर में गैर जरुरी प्रतीक्षालय के रूप में एक श्रंखला तैयार हो गयी कुछ प्रतीक्षालय तो ऐसे निर्मित हुए है जो बने हुए साल भर भी नहीं हुए अब सडक चौडीकरण की जद में आ रहे है ऐसे प्रतीक्षालय या तो पैदल चलने के लिए निर्धारित फुटपाथ पर होंगे या चौडीकरण के कारण टूट जायेंगे .
अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे शहर के शिवनाथ नदी तट पर स्थित मुक्तिधाम में उद्यान निर्माण का है . बता दे कि कुछ माह पहले भी राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय ने मुक्ति धाम के लिए राशि जारी की थी किन्तु इसे वापस ले ली थी तब यही कांग्रेस हमलावर होते हुए लगातार भाजपा और राज्यसभा सांसद पर पक्षपात का आरोप लगाते नहीं थक रहे थे अब जब राज्यसभा सांसद निधि के एक करोड़ रूपये से मुक्तिधाम के संधारण सौन्दर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है वही दुर्ग के कांग्रेस नेता स्व. मोतीलाल जी की समाधी स्थल का निर्माण भी बिना प्रशासन की अनुमति से हो गया ऐसे में अब दुर्ग निगम के महापौर इसी स्थान पर एक उद्यान के निर्माण के लिए अपनी निधि से 12 लाख 54 हजार रूपये की राशि की अनुमति दे रहे है .
ख़ास बात यह है कि राज्यसभा सांसद निधि से सौन्दर्यीकरण का पूरा खाखा तैयार हो गया और कार्य भी प्रगति पर है ऐसे में महापौर बाकलीवाल आखिर मुक्तिधाम के किस हिस्से में 12 लाख 54 हजार खर्च करके उद्यान बनाना चाह रहे है . या फिर सिर्फ कागजो में ये उद्यान बनेगा . इस बारे में जब निगम आयुक्त से चर्चा करनी चाहि तो कोरोना आपदा की व्यवस्था में व्यस्त होने के कारण दुर्ग निगम आयुक्त हरेश मंडावी से चर्चा नहीं हो पायी वही जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे है .
मुक्तिधाम में किस स्थान पर क्या क्या बन रहे है देखिये पूरा विडिओ ...
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
