August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    थकान और पीठ दर्द से हैं परेशान तो ट्राई करें ये व्यायाम

    • rounak group

    अगर आप दिनभर काम करते-करते थकान महसूस करते हैं या पैर के पंजों में दर्द बना रहता है तो हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान-सी एक्सरसाइज, जिन्हें अपनाकर आप दिनभर की थकान से छुटकारा पा सकते हैं.

    हेल्थ टिप्स /शौर्यपथ/

    लोगों को अक्सर पीठ दर्द, थकान और तनाव महसूस होता है. आप योग करने में ज्यादा समय नहीं खर्च करना चाहते तो स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के जरिए खुद को फिट रख सकते हैं. इसके लिए आपको महज कुछ मिनट खर्च करने हैं और जिम जाने की भी कोई जरूरत नहीं है. आज हम बता रहे हैं कुछ बेहतरीन एक्सरसाइज के बारे में जिनसे आप खुद को चुस्त रख पाएंगे. दिनभर अगर काम करते-करते आप थकान महसूस करते हैं या पैर के पंजों में दर्द बना रहता है तो हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान-सी एक्सरसाइज, जिन्हें अपनाकर आप दिनभर की थकान से छुटकारा पा सकते हैं.


    जमीन पर बैठ जाएं और अपने पैरों को फैला लें. दोनों पैरों को हाथों की मदद से अपनी ओर खीचें और दोनों घुटनों को मोड़ लें. ध्यान रहे कि आपके तलवे एक-दूसरे से जुड़े होने चाहिए. अब दोनों हाथों को पैर के पंजों के ऊपर रखकर अपनी कमर को आगे की ओर करें. अब अपने घुटनों को जमीन पर रखने कोशिश करें. इस अवस्था में करीब दो मिनट तक रह सकते हैं. इससे पैर के दर्द की समस्या दूर हो सकती है.

    टांगें सीधी करके बैठें और बाजू शरीर को सहारा देते हुए पीठ के पीछे रहेंगे. अंगुलियां पीछे की ओर खुली होंगी. सामान्य श्वास लेते हुए पंजों को ऊपर की ओर करें और बारी-बारी से पंजों को अंदर की ओर मोड़ें व बाहर की ओर फैलाएं. इस प्रक्रिया को चार से 5 बार दोहराएं.
    सामान्य श्वास लेते हुए पंजों को शरीर की तरफ लचीला व ढीला करें और फिर उनको बाहर की ओर फैलाएं, यह क्रिया आहिस्ता और सचेत रहते करें. जहां तक संभव हो, पैरों को दोनों दिशाओं में घुमाएं. सामान्य श्वास लेते हुए दोनों पैरों के साथ 5 बार दाईं ओर से बाईं ओर तथा 5 बार बाईं ओर से दाईं ओर घुमाने की क्रिया करें. इससे भी आपको आराम महसूस होगा.


    बायां पैर मोड़ें और बाएं पैर को दाईं जांघ के ऊपर रखें. बाएं हाथ से बाईं टांग को टखने के ऊपर से पकड़ लें और बाएं पैर की अंगुलियों को दाएं हाथ से पकड़ लें. सामान्य श्वास लेते हुए टखने को दोनों दिशाओं में 5 बार घुमाएं. टांग बदल लें और इसी व्यायाम को दोहराएं. इस व्यायाम से भी आपको राहत महसूस होगी.

     

     

     

     

     

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision