August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    इस समय और इस तरह से करेंगे आम का सेवन तो स्वाद के साथ वजन भी होगा कंट्रोल

    • rounak group

    सेहत /शौर्यपथ/

    फलों के राजा कहे जाने वाले आम के सेवन आप वजन को भी कम कर सकते हैं. क्या वाकई आम खाने से वजन कम हो सकता है? वजन घटाने के लिए इस समय और इस तरह से करते हैं आम का सेवन. आम खाने के शौकीनों की कमी नहीं है. भारत में कई वैराइटी के आम आते हैं जिन्हें लोग खाना पसंद करते हैं. आम से कई तरह की रेसिपीज भी बनाई जा सकती हैं. आम में नेचुरल शुगर पाई जाती है जिसके चलते कई बार हम इसे खाने से कतराते हैं कि कहीं हमारा वजन न बढ़ जाए. तो अगर आप भी इसी बात को लेकर हैं परेशान तो ऐसे करें आम का सेवन वजन होगा कंट्रोल.
    आम में पाए जाने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड और फाइटोकेमिकल वसा से जुड़े जीन को दबा देते हैं. जिसके कारण शरीर पर एक्स्ट्रा चर्बी नहीं जमती है और शरीर का वजन भी कम करने में मदद मिल सकती है. लेकिन कुछ बातों का खास ध्यान रखना हैं वरना वजन घटने की जगह बढ़ सकता है.
    आम का सेवन एक दिन एक से ज्यादा न करें.
    अगर आप ज्यादा आम खाते हैं तो ये वजन को बढ़ाने का काम कर सकते हैं.
    स्मूदी, अमरस का सेवन ज्यादा न करें इससे वजन बढ़ सकता है.
    आम को नाश्ते और दोपहर के खाने के साथ खाया जा सकता है इससे कैलोरी नहीं बढ़ेगी.
    आम खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर और शाम का माना जाता है.
    आम में पाए जाने वाले पोषक तत्व-
    आम में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें फाइबर, विटामिन सी, कॉपर, फोलेट, विटामिन ए, ई, बी5 , के और बी6 पोटैशियम, मैग्‍नीश‍ियम, मैंग्नीज जैसे खनिज मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision