August 04, 2025
Hindi Hindi

यदि मन में है विश्वास ~ विश्वास की शक्ति

  • Ad Content 1

     शौर्यपथ /अपने लक्ष्य को पाने के लिए, अपने किसी काम में सफल होने के लिए व्यक्ति कोशिस करता है उसके बाद भी वो सफल नहीं हो पाता है। उसको  लगता है की उसने पूरी कोशिस की है, पर यह काम ही इतना कठिन है जिसकी वजह से यह पूरा नहीं हो पा रहा। ‘मैं इस काम को करने लायक नहीं हूँ। पहले सोचा होता तो कर लेता अब तो उम्र निकल गई है। इसका दोष अपनी किस्मत पर, अपने परिवार पर या भगवान पर देने लगता है।
यदि मन में है विश्वास ~ विश्वास की शक्ति …. Power Of Faith
जब व्यक्ति को अपने ऊपर विश्वास ही नहीं होता है तो वो न करने के बहाने ढूढ़ने लगता है। नकारात्मकता पैदा होने लगती है। दूसरों को दोष देना, दूसरों की वजह से मैं यह नहीं कर पाया। मैं अपने पिता की वजह से नहीं कर पाया। अपनी गरीबी के कारण मैं नहीं कर पाया। ऐसे कई बहाने हैं जो उसे लगता है उचित हैं और अपने मन को तसल्ली देने की कोशिस करता रहता है।
जीतने का सबसे बढ़ा कारण होता है विश्वास – (Power Of Faith) अपने आप पर विश्वास। यदि आपके मन में विश्वास है, तो कितनी भी बाधाएं क्यों न आ जाएँ। चारों  तरफ कितने भी नकारात्मक लोग क्यों न हों, आप कभी भी असफल नहीं हो सकते।
हार जीत तो लगी रहती है पर अंत में सफल वही होता है जिसको अंत तक अपनी जीत पर विश्वास होता है। जिसको अपने ऊपर विश्वास होता है। जब भी आप कुछ नया करने के कोशिस करेंगे तो सबसे पहले ऐसे लोग मिलेंगे जो आपका मज़ाक उड़ायेंगे, आप पर हसेंग।
ऐसे कई लोग हैं जिनको लोग पागल समझते थे, उनका मज़ाक उड़ाते थे – राइट ब्रदर्स ने पहली बार जब यह कहा था की ‘इंसान हवा में उड़ सकता है’ तो लोग उन पर खूब हँसे थे, उनका खूब मज़ाक उड़ाया। कोलम्बस जब नई दुनिया की खोज में निकला था तो लोगों ने तो उसको मारने तक का निश्चय कर लिया था। अमिताभ बच्चन जो आज सबसे बड़े सुपर स्टार है उनको भी पहले रिजेक्ट कर दिया था। उनसे कहा गया था उनके पैर लम्बे है, उनकी आवाज़ मोटी हैं। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आगे बढ़ते रहे। जब उन्हें सफलता मिली तो कुछ लोग कहते थे की आवाज़ की वजह  से मिली तो कुछ कहते थे लम्बे पैरों की वजह से मिली।
रेंगे। सोमबार से करगें लेकिन करेंगे जरूर। आप याद करें ऐसे कई काम है तो आप कई सालों से कहते आ रहें हैं की कल से करेगें पर वो कल अभी तक नहीं आया। आप अपने आप से वायदा तो करते हैं पर पूरा नहीं कर पाते क्योंकि आपके वादें में विश्वास नहीं होता।
जब आपके मन मे विश्वास होता है तो विश्वास की शक्ति आपके लिए काम करती है – आपको यह दुनिया ऐसी ही लगने लगती है जैसे आपके विचार होते हैं। आपके लक्ष्य के प्रति आपका विश्वास ही आपको सफलता दिलाता है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)