August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    नवरात्रि के 9 दिन इन 9 रंगों के कपड़े, पूरे परिवार पर रहेगी मां दुर्गा की छत्रछाया

    • doing of business

    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /नवरात्रि का आरंभ कल से यानी कि रविवार 15 अक्‍टूबर से हो रहा है। नवरात्रि का यह पर्व सकारात्‍मक ऊर्जा और स्‍फूर्ति से भरा होता है। नवरात्रि में पहले दिन से लेकर 9वें दिन मां दुर्गा के अलग-अलग 9 रूपों की पूजा होती है और इन 9 दिनों के लिए भक्‍त अलग-अलग रंगों के वस्‍त्र पहनते हैं। ऐसा करने से आपको मां दुर्गा के सभी 9 रूपों का आशीर्वाद और कृपा प्राप्‍त होती है। हम आपको बता रहे हैं नवरात्रि के इन 9 दिनों में आपको किन-किन रंगों के वस्‍त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।
    नवरात्रि के पहले दिन का रंग- नारंगी, सफेद
    नवरात्रि के पहले दिन घटस्‍थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा होती है। पर्वत राज हिमालय की पुत्री होने की वजह से उनका वर्ण सफेद है और उनको नारंगी और श्‍वेत रंग सबसे प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन आपको सफेद रंग के वस्‍त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।
    नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग-सफेद और स‍िल्‍वर
    नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रह्मचर्य का पालन करने वाली देवी है। इनके स्‍वभाव के अनुरूप सफेद रंग सबसे उत्‍तम माना जाता है। इसलिए नवरात्रि के दूसरे दिन सभी को सफेद रंग के वस्‍त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए। सफेद रंग शुद्धता और शांति का प्रतीक माना जाता है। इस रंग को पहनकर पूजा करने से आपके मन में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है और आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होती है।
    नवरात्रि के तीसरे दिन का रंग-लाल रंग
    नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघण्‍टा की पूजा होती है और इस दिन का लकी कलर लाल माना गया है। मां दुर्गा सदैव लाल जोड़े में भक्‍तों को दर्शन देती हैं। लाल रंग वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इस रंग के वस्‍त्र पहनकर पूजा करने से आपके घर में समृद्धि बढ़ती है। लाल रंग शक्ति और प्रेम का प्रतीक भी होता है।
    नवरात्रि के चौथे दिन का रंग-नीला और बैंगनी रंग
    नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्‍मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन गहरे नीले रंग या फिर बैंगनी रंग के वस्‍त्र पहनकर मां दुर्गा के इस रूप की पूजा करें तो आपको मां का संपूर्ण आशीर्वाद मिलता है। इससे आपके घर में समृद्धि बढ़ती है।
    नवरात्रि के पांचवें दिन का रंग-पीला या सुनहरा
    नवरात्रि के पांचवें दिन स्‍कंदमाता की पूजा की जाती है। मां दुर्गा का यह रूप प्रेम और स्‍नेह का प्रतीक माना गया है। मां की गोद में स्‍वामी कार्तिकेय जिन्‍हें स्‍कंद भी कहा जाता है। विराजमान हैं। मां के इस रूप की पूजा पीले या फिर सफेद वस्‍त्र पहनकर करनी चाहिए।
    नवरात्रि के छठे दिन का रंग-गुलाबी रंग
    नवरात्रि की षष्‍ठी तिथि का महत्‍व सबसे अधिक माना गया है। बंगाली समाज के लोग इस दिन से ही मां दुर्गा की पूजा आरंभ करते हैं। मां का यह रूप कात्‍यायनी देवी का माना गया है। कहते हैं कि इस दिन कुंवारी कन्‍याएं गुलाबी वस्‍त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करें तो उन्‍हें शीघ्र ही सुयोग्‍य वर मिलता है।
    नवरात्रि के सातवें दिन का रंग- स्‍लेटी और कत्‍थई
    नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्‍वरूप की पूजा होती है। मां का यह रूप प्रचंड और तेजमयी माना गया है। मां कालरात्रि के भय से दुष्‍ट दैत्‍य थरथर कांपते थे। मां दुर्गा का यह स्‍वरूप बुराइयों का अंत करने वाला माना गया है। इस दिन स्‍लेटी या फिर कत्‍थई रंग के वस्‍त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।
    नवरात्रि के आठवें दिन का रंग-सफेद और बैंगनी
    नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी माता की पूजा करने का विधान है। महागौरी माता गाय की सवारी करती हैं और इनका वर्ण श्‍वेत माना जाता है। इस दिन आपको सफेद और बैंगनी रंग के वस्‍त्र पहनकर मां की पूजा करनी चाहिए।
    नवरात्रि के नवें दिन का रंग- हरा रंग
    नवरात्रि का नवां और आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। इस दिन हरे रंग के वस्‍त्र पहनकर पूजा करने से आपकी पूजा सफल होती है और आपको मां का आशीर्वाद मिलता है। हरा रंग खुशहली का प्रतीक माना जाता है। इस रंग के वस्‍त्र पहनकर पूजा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision