August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    इन 4 गुणों वाली स्त्री से हो जाए शादी तो घर परिवार हमेशा रहता है खुशियों से भरा

    • doing of business

    चाणक्य नीति/शौर्यपथ /इसमें कोई दोराय नहीं कि खुशहाल जीवन के लिए लाइफपार्टनर का अच्छा होना बहुत जरूरी है। यही कारण है कि शादी से पहले व्यक्ति की हर तरह से जांच पड़ताल कर ली जाती है। लेकिन ज्यादातर शादियां लड़के के पैसे और लड़की की खूबसूरती पर ही होती हैं। जिसका परिणाम आज किसी से छिपा नहीं है। इसके कारण ही लगातार तलाक और एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के मामले बढ़ रहे हैं।
    ऐसा कहा जाता है कि एक स्त्री अपने गुणों से किसी भी घर को स्वर्ग या नरक बना सकती है। यदि गहराई से इस बात को सोचा जाए तो इसमें बहुत सत्यता नजर आती है। यह बात तब और पक्की हो जाती है, जब चाणक्य नीति में स्त्री के ऐसे गुणों का वर्णन मिलता है जो पुरुष की सोई किस्मत भी जगा सकती है। आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गए अच्छी पत्नी के ऐसे ही कुछ गुण यहां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
    मन से शांत हो
    चाणक्य नीति में बताया गया है कि जो स्त्री मन से शांत हो वह किसी भी परिस्थिति में क्रोध नहीं करती है। वह जगह और समय के हिसाब से सोच समझकर कार्य करने में सक्षम होती है। ऐसी स्त्री अपने पति के जीवन को भी आसान बना देती है।
    धैर्यवान हो
    ऐसा कहा जाता है कि जल्दबाजी का काम शैतान का होता है और इसमें गड़बड़ी की संभावना भी बहुत अधिक होती है। लेकिन धैर्य से काम करने वाला व्यक्ति खराब से खराब स्थिति में भी बहुत ही उच्च कोटी का कार्य करता है। ऐसे में चाणक्य धैर्यवान स्त्री से शादी करने की सलाह देते हैं। क्योंकि पुरुष के घर परिवार को चलाने की अहम जिम्मेदारी उसकी पत्नी पर ही होती है।
    धार्मिक हो
    एक धार्मिक स्त्री अपने पति के भाग्य को पलटने की क्षमता रखती है। वह हमेशा अपने परिवार को अधर्म से बचाती है, जिससे परमात्मा की कृपा घर के लोगों पर हमेशा बनी रहती है। इसलिए चाणक्य हमेशा ईश्वर में विश्वास और धर्म का पालन करने वाली स्त्री से ही शादी करने की सलाह देते हैं।
    सबका सम्मान करे
    स्त्री में यदि सही संस्कार हो तो वह कभी भी घर में कलेष नहीं होने देती है। उसे पता होता है कि बड़े से लेकर छोटे तक सबको कैसे खुश रखना है। इतना ही नहीं वह गुस्से में भी किसी का निरादर नहीं करती है। ऐसी स्त्री के साथ शादी करने से पुरुष के बिगड़े संबंध भी सुधरने लगते हैं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision