
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आजकल रातों को नींद ना आया एक बड़ी समस्या बन चुकी है. कई लोग इस बीमारी के शिकार हो चुके हैं. कुछ लोग तो ये भी समझ नहीं पाते कि उनके साथ हो क्या रहा है. आखिर क्यों पूरी रात उनकी करवटें बदलते गुजर जाती है. अगर आप भी उन लोगों में है जो रात में चैन से सो नहीं पा रहे तो आपके शरीर में विटामिन की कमी हो चुकी है. जी हां हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आपके शरीर में इस विटामिन की कमी है तो रातों में नींद ना आने की समस्या आम है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर किस विटामिन की कमी के कारण रातों की नींद उड़ जाती है और कैसे कर सकते हैं उस कमी को पूरा.
इंस्टेंट ग्लो पाना है तो ये 4 आसान टिप्स को अपना कर देख लीजिए, पार्टी में चांद जैसा चमकेगा चेहरा
किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है |
हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो चुकी है तो आपको रातों में नींद नहीं आएगी. आप पूरी रात बेचैन रहेंगे और करवटें बदलते सुबह हो जाएगी. जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है अक्सर ऐसे लोगों को इन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
आपको बता दें की विटामिन डी की कमी से मेलाटोनिन प्रोडक्शन कम होता है. मेलाटोनिन जो एक नींद हार्मोन होते हैं और एक अच्छी नींद के लिए जिम्मेदार होते हैं. जब आपकी शरीर में इस विटामिन की कमी होती है तो मेलाटोनिन बनना कम हो जाता है जिससे आपको ठीक से नींद नहीं आती.
इस स्थिति में आपको बेचैनी महसूस हो सकती है क्योंकि यह हमारे नर्वस सिस्टम को रिलैक्स नहीं होने देता.
अगर आपको नींद आ भी जाती है तो वह बहुत कच्ची होगी और कुछ ही देर में आपकी नींद फिर से टूट जाएगी.
नींद ना आने के पीछे एक और वजह है हैप्पी हॉर्मोन्स का काम होना. अगर आपके शरीर में हैप्पी हॉर्मोन्स बनना कम हो जाएंगे तो आप तनाव में रहने लगेंगे जिसके कारण आपको नींद नहीं आती है.
विटामिन डी की कमी कैसे दूर करें |
ऐसा बिल्कुल नहीं है कि विटामिन डी की कमी को दूर नहीं किया जा सकता. अगर आपका शरीर भी कुछ ऐसा संकेत दे रहा है तो घबराएं ना. इस कमी को पूरा करने के लिए सिर्फ विटामिन डी से भरपूर पोषक तत्वों का सेवन करना शुरू कर दें और सूरज की रौशनी में बैठें और अंडा, मशरूम जैसे विटामिन डी से भरपूर फूड्स को अपने डाइट में शामिल कर लें.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
