August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    इंस्टेंट ग्लो पाना है तो ये 4 आसान टिप्स को अपना कर देख लीजिए, पार्टी में चांद जैसा चमकेगा चेहरा

    • doing of business

     ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /ऐसा कई बार होता है जब हमें किसी शादी या फैमिली फंक्शन में जाना हो और मेकअप करने का हमारे पास समय नहीं होता. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप घर के काम में लगे रह जाते हैं, या मेकअप करने के बाद इंस्टेंट ग्लो नहीं मिलता तो ये टिप्स आपके लिए है. यहां आप ऐसे चार आसान टिप्स के बारे में जानेंगे जिसे करने के बाद आपका चेहरा तुरंत चांद जैसा चमकने लगेगा और सब की नजर होगी सिर्फ आप पर. तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स जो देंगे आपको इंस्टेंट ग्लो.
    चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए क्या करें?
    प्राइमर |
    अगर आप अपने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो चाहते हैं तो फेस वॉश करने के बाद सबसे पहले अपने चेहरे पर प्राइमर का इस्तेमाल करें. इससे आपके चेहरे की बेस बनी रहेगी और मेकअप करने के बाद चेहरा ग्लो करेगा.

    उबटन |
    किसी शादी या पार्टी में जाने से पहले अपने चेहरे पर ग्लो चाहते हैं तो इस एक उबटन को जरूर ट्राई करें. इसके लिए सबसे एक कटोरी में बेसन, एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे अपने चेहरे पर लगाकर सूखने के बाद धो लें.

    आइस डीप |
    कई बॉलीवुड एक्ट्रेस इंस्टेंट ग्लो के लिए अपने चेहरे को बर्फ के पानी में डुबोती हैं. ऐसा करने से आंखों की पफीनेस दूर होती है और चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन होता है.

    शीट मास्क | 
    शीट मास्क भी इंस्टेंट ग्लो पाने का एक बेहतरीन तरीका है. सबसे पहले चेहरे को अच्छे से धो लें, इसके बाद टोनर अप्लाई करें, फिर 10- 15 मिनट के लिए शीट मस्क को अपने चेहरे पर लगा रहने दें और इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें.

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision