Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

बच्‍चे को काटते हैं खूब मच्‍छर तो मात्र 30 रु में बनाएं ये देसी तेल, Ayurveda डॉ. ने माना 100 गुना है असरदार

  • rounak group

टिप्स /शौर्यपथ /नीम और कपूर का तेल त्‍वचा पर लगाने से मच्‍छर बच्‍चे के आसपास भी फटक नहीं पाएंगे। यह मच्‍छरों से बचने का एक प्राकृतिक नुस्‍खा है, जिसके कोई साइड इफेक्‍ट नहीं होते। इस तेल का नुस्‍खा बड़ा ही आसान है, चलिए जानते हैं।
      हम सभी अपने बच्‍चों को स्‍वस्‍थ और सुरक्षित देखना चाहते हैं। लेकिन बरसात के मौसम में मच्‍छरों का झुंड बड़ो के साथ-साथ बच्‍चों के लिए भी खतरा होता है। क्‍योंकि ये सिर्फ काटते नहीं है, बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां भी फैलाते हैं। चूंकि शिशुओं की त्‍वचा बहुत संवेदनशील होती है, इसलिए काटने पर ये बच्‍चों में खुजली और बेचैनी पैदा कर सकते हैं। अगर आपके बच्‍चे को भी बहुत मच्‍छर काटते हैं, तो आयुर्वेदिक कंसल्‍टेंट और पंचकर्म स्‍पेशलिस्‍ट डॉ. शाश्वत खत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है। उन्‍होंने बच्‍चों को मच्‍छरों से सुरक्षित रखने के लिए नीम और कपूर के तेल की एक रेसिपी बताई है।
आयुर्वेदिक डॉक्‍टर ने बताया कैसे बनाएं मच्‍छर भगाने वाला तेल
त्वचा के लिए नीम के फायदे-
    नीम और नारियल तेल त्‍वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे मिलाकर लगाने से मच्‍छर पास नहीं आते। दरअसल, नीम में एंटी प्रोटोजॉल कंपाउंड होते हैं, जो एक अजीब सी गंध छोड़ते हैं। इस गंध की वजह से ही मच्‍छर इंसान को छू तक नहीं पाते और दूर बने रहते हैं।
नीम, कपूर तेल की रेसिपी
200 मिली- नारियल तेल
50 ग्राम- ताजी नीम की पत्तियों का पेस्‍ट, चाहें तो नीम की पत्तियों का पाउडर भी बना सकते हैं।
कैसे बनाएं-
मच्छरों से बचाव के लिए नीम कपूर का तेल बनाना बेहद आसान है।
सबसे पहले कढ़ाई में नारियल का तेल डालें।
तेल गर्म होने के बाद इसमें नीम की पत्‍ती का पेस्‍ट डालें।
धीमी आंच पर तब तक उबालें, जब तक की तेल का रंग हरा न हो जाए। ऐसा होने में लगभग 15-20 मिनट का समय लगेगा।
गुनगुना होने पर इसे एक कांच की बोतल में छान लें।
अब तेल के ठंडा होने पर इसमें कपूर के 5 टुकड़े डालें। कुछ देर रखने पर यह अपने आप पिघल जाएगा।
नीम कपूर के तेल का उपयोग-
नीम, नारियल तेल और कपूर से बना घरेलू तेल मच्‍छरों से तो बच्चों को सुरक्षित रखेगा ही साथ ही यह एक्जिमा, खुजली, दाद की समस्‍या को भी ठीक करता है। रूसी की समस्‍या हो या सिर में जुएं हो गए हों, यह सभी तरह की समस्या से राहत दिलाता है। इसे लगाने के बाद सिर में होने वाली खुजली से भी छुटकारा मिलता है। बता दें कि यह तेल त्‍वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए अच्‍छा विकल्‍प है।
कैसे अप्‍लाई करें-
आपका बच्‍चा जब भी बाहर खेलने जाए, तो उसके शरीर पर यह तेल लगाएं। ध्‍यान रखें इसे रगड़ना नहीं है। सोते वक्‍त बच्‍चों को मच्‍छर बहुत काटते हैं। इसलिए सोने से पहले उनके शरीर पर इस तेल को लगा दें।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)