
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
विंटर टिप्स /शौर्यपथ /सर्दियों के कंबल और रजाई काफी भरकम होते हैं, ऐसे में इसे धोना पड़ जाए तो आफत आ जाती है। साथ ही बार-बार पानी से धोने पर इसकी क्वालिटी भी खराब होने लगती है। इसलिए कई लोग इसे घर पर धोने के बजाय ड्राई क्लीन करवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, बिना किसी मेहनत और ज्यादा खर्चे के आप इसे घर पर वो भी बिना धोए साफ कर सकते हैं? यदि आपका जवाब 'नहीं' है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
बेकिंग सोडा छिड़कें
कम्बल से बदबू और मॉइश्चर दूर करने के लिए आप किचन में यूज होने वाला बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा को कंबल या रजाई पर छिड़क कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर कंबल को वैक्यूम से क्लीन करने के बाद यूज करें।
फैब्रिक स्प्रे यूज करें
फैब्रिक फ्रेशनर, फैब्रिक सेनेटाइजर जैसे कई नामों से मार्केट में फैब्रिक स्प्रे आपको आसानी से मिल जाएंगे। यदि आप बिना किसी मेहनत के अपने कंबल को क्लीन करना चाहते हैं, तो यह एक सबसे अच्छा विकल्प है। बस पहले अच्छी तरह से झटक कर ब्लैंकेट की डस्टिंग जरूर कर लें।
कंबल में मुंह घुसाकर सोने की गलती तो नहीं कर रहें?
धूप में रखें ब्लैंकेट
भारी कंबल को साफ करने का सबसे देसी और कारगर उपाय है, इसे धूप में रखना। डस्टिंग के लिए आप इसे पतले लकड़ी के छड़ी से पीट भी सकते हैं। ऐसा करने से ब्लैंकेट एक बार फिर इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार होता है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
