
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /घर की सीढ़ियां काली पड़ जाए तो इसे साफ करने के लिए घंटों ब्रश से घिसने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि यहां हम आपको इसे बिना मेहनत चमकाने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं।
घर की सीढ़ियों को रोज साफ करना बहुत ही मेहनत का काम होता है। इसलिए आमतौर पर इसे सिर्फ झाड़ू से साफ करके छोड़ दिया जाता है। यदि सीढ़ियां घर से बाहर की तरफ हो तो कई बार लोग इसपर झाड़ू भी नहीं फेरते हैं। नतीजतन इस पर दाग-धब्बों के बड़े-बड़े पैच नजर आने लगते हैं। जिसे साफ करने का टेंशन त्योहारों के समय एकाएक आ जाता है।
गुनगुने पानी में विनेगर मिलाकर लगाएं पोछा
यदि आप अपने घर की सीढ़ियों को गंदगी से काला होता नहीं देखना चाहते हैं, तो इसे हमेशा साफ रखने के लिए गुनगुने पानी में 1 ढक्कन विनेगर मिलाकर रोज पोछा लगाएं।
सीढ़ियों को बेकिंग सोडा और नींबू से चमकाएं
सीढ़ियों पर लगी टाइल या पत्थर मैली हो जाए तो इसे हटाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू के रस का पेस्ट तैयार करें। फिर इसे 15 मिनट के लिए सीढ़ी पर फैलाकर छोड़ दें। अब समय पूरा होने पर इसे खर्राटे वाली झाड़ू या ब्रश से रगड़ते हुए पानी से साफ कर लें।
मार्बल की सीढ़ियों के लिए यूज करें ये चीज
यदि आपके घर की सीढ़ियों पर मार्बल लगा हुआ है, तो इसे साफ करने के लिए आप चॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले इसका बुरादा बनाएं और फिर माइक्रोफाइबर क्लॉथ से इसे घिसें सी। 15-20 मिनट बाद सीढ़ियों को पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें।
ये तरीका भी है जबरदस्त
विनेगर और डिटर्जेंट का घोल भी सीढ़ियों पर जमे जिद्दी दाग धब्बों को हटाने में मददगार होता है। इसके लिए सबसे पहले सीढ़ियों से धूल मिट्टी को हटा लें। फिर इस घोल को फैलाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब गर्म पानी में पोछे का कपड़ा भिगोकर सीढ़ियों को रगड़ते हुए साफ करें।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
