
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / सभी के लिए उनके बाल ही उनका कॉन्फिडेंस होते हैं. लड़कियों और औरतों की खूबसूरती में उनके लंबे-काले बाल चार चांद लगाते हैं. लेकिन अगर यही बाल रुखे और बेजान नजर आए तो कहीं ना कहीं कॉन्फिडेंस में कमी आ जाती है. पॉल्यूशन और धूल-मिट्टी के कारण बालों के ग्रोथ पर बहुत बुरा असर होता है. सिर्फ शैम्पू या कंडिशनर से बालों के ग्रोथ को नहीं बढ़ाया जा सकता है. ऐसे में बालों को जरूरी नरिशमेंट की जरूरत होती है. इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है कोकोनट ऑयल. ठंड के मौसम में अगर आपने इस तरीके के अपने बालों में नारियल तेल को गुनगुना करके लगाया तो आपके बाल लंबे, काले और चमकदार बन सकते हैं. बस आपको नारियल के तेल का सही इस्तेमाल करना आना चाहिए.
बालों में ऐसे लगाएं गुनगुना नारियल तेल
अपने बालों की लंबाई के हिसाब से पर्याप्त मात्रा में नारियल का तेल लें और इसे माइक्रोवेब या स्टोव पर रखकर गर्म कर लें.
इस तेल को अपने बालों पर लगाने से पहले ध्यान रखें की आपके बाल पूरी तरह से ड्राई हो.
तेल लगाने से पहले अपने बालों को अच्छी तरह सुलझा लें. अगर आपके बाल उलझे होंगे और आप तेल लगाएंगे तो इससे अधिक हेयर फॉल हो सकता है.
अब इस गुनगुने नारियल के तेल को अपने स्कैल्प पर लगाएं. अपनी ऊंगलियों की मदद से तेल को अच्छी तरह स्कैल्प पर मिलाएं.
तेल अच्छी तरह लगने के बाद अपने बालों को थोड़ा टाइम दें. हल्के हाथों से अपने स्कैल्प को मसाज करें. सर्कुलर मोशन में मसाज करने से बालों में खून का संचार बेहतर होगा और बालों को नरिशमेंट मिलेगी.
मसाज करने के बाद अब बचे हुए तेल को अपने बालों के लेन्थ पर लगाएं. अगर आपके बाल पतले हैं तो हल्के हाथों का प्रयोग करें. इससे बालों को हाइड्रेशन और नरिशमेंट दोनों मिलती है.
तेल लगाने के बाद अपने बालों को किसी शावर कैप या तौलिए की मदद से अच्छी तरह कवर कर लें. इससे बालों में लगा तेल गिरता नहीं है और बालों में मॉइश्चर लौक हो जाता है.
अब 30 मिनट के लिए आराम करें और तेल को आपके बालों पर अपा काम करने का समय दें. बल्कि अगर आप इसे रात में लगाकर सो जाएंगे तो बालों पर अधिक असर होगा.
बाद में इसे किसी अच्छे शैम्पू से धो लें.
बेहतर रिजल्ट पाने के लिए नारियल के तेल को अपने बालों में इस तरह से हफ्ते में दो से तीन बार जरूर लगाएं.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
