August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    चमक उठेगी आपकी त्वचा, बस इन हर्ब्स को आजमा कर देख लीजिए, पार्लर का चक्कर लगाना छूट जाएगा

    • doing of business

      ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आपने अपने स्किन केयर में ना जानें कितनी चीजों को शामिल किया होगा. फेस पैक से लेकर इंस्टेंट ग्लो टिप्सयहां तक की ब्यूटी पार्लर के चक्कर लगाते फिरते होंगे. लेकिन क्या अपने चेहरे को नेचुरल ग्लो देने के लिए आपने इन हर्ब्स का इस्तेमाल किया है. आपमें से कईयों का जवाब होगा नहीं. तो चलिए फेस्टिवल सीजन में आपको कुछ ऐसे हर्ब्स के बारे में बताते हैं जिसके इस्तेमाल से एक नजर में फर्क देखने को मिलेगा और स्किन होगी हेल्दी और ग्लोइंग.
    ग्लोइंग स्किन के लिए हर्बल उपाय |
    कच्ची हल्दी
    हल्दी का इस्तेमाल अक्सर दुल्हनों के चेहरे पर निखार लाने के लिए किया जाता है. इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच हल्दी लें और एक चम्मच बेसन डालकर गुलाब जल से पेस्ट को अच्छे से मिला लें.
    पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए हटाएं.
    चंदन
    चंदन भी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है. एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन पाउडर लें उसमें गुलाब जल के साथ नींबू की कुछ बंदे डालकर अच्छे से मिला लें. इसके रेगुलर इस्तेमाल से टैनिंग की समस्या दूर हो जाएगी और चेहरा निखर उठेगा.
    दालचीनी
    दालचीनी से भी आप एक ग्लोइंग पेस्ट तैयार कर सकते हैं. सबसे पहले दालचीनी का पाउडर बना लें और उसमें पका हुआ केला डालकर अच्छे से मैश करें. फिर एक चम्मच शहद मिक्स करें. पूरे मिश्रण को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision