Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

रात को लगाएं ये नाइट क्रीम, एलोवेरा में ये 2 चीज मिलाकर बना लीजिए, 1 बार में सबसे पहले गाल और नाक में आएगी चमक

  • rounak group

     ब्यूटी /शौर्यपथ /चमकदार और निखरती त्वचा की चाहत हर किसी की होती है. इसके लिए लोग कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो कोई ब्यूटी पार्लर का चक्कर लगाते हैं. लेकिन यहां आपको सिर्फ एलोवेरा जेल और दो चीजों की जरूरत है जिससे आप एक ऐसी नाइट क्रीम तैयार कर सकते हैं जिसके एक इस्तेमाल से आपका चेहरा चमकने लगेगा. बस रात में सोने से पहले इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और रात भर के लिए छोड़ दें, सुबह आईने में अपने चेहरे को देखकर हैरान रह जाएंगे. तो चलिए जानते हैं इस जादुई नाइट क्रीम को बनाने का तरीका.
नाइट क्रीम लगाने से क्या फायदा होता है?
इस नाइट क्रीम के एक इस्तेमाल से आपके चेहरे की रंगत निखर जाएगी.
आप क्रीम को आसानी से घर पर बना सकते हैं.
इसे लगाने से चेहरे के दाग धब्बे भी साफ हो जाएंगे.
सामग्री
1 एक चम्मच ऐलोवेरा जेल
2 विटामिन ई कैप्सूल
केसर
नारियल का तेल
घर पर नेचुरल नाइट क्रीम कैसे बनाएं?
सबसे पहले एक टिशू पेपर पर केसर लें और उसे तवे पर धीमी आंच में गर्म करें. इसके बाद इसे किसी कंटेनर में भर लें. अब उस कंटेनर में एलोवेरा जेल, विटामिन ई कैप्सूल और नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट की तरह तैयार कर लें और स्टोर करके रख लें.
इस नाइट क्रीम को रोज रात सोने से पहले अपने पूरे चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगाएं और एक लेयर लगाकर छोड़ दें. सुबह चेहरा धोने के बाद चेहरे पर चमक होगी और त्वचा बहुत मुलायम और सॉफ्ट हो जाएगी. ये नाइट क्रीम आपके चेहरे पर नेचुरल निखार लाने का काम करेगा.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)