Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

इस त्यौहारी सीजन रागी से बनाएं ये स्वादिष्ट मिठाई, तारीफ करते नहीं थकेंगे खाने वाले...

  • rounak group

   खाना खजाना /शौर्यपथ /इस त्यौहारी सीजन मीठे  में अगर आप कुछ हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो आप रेगुलर मिठाई से हटकर कुछ टेस्टी और हेल्दी बना सकते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या बनाया जाए जो सेहत के लिए भी अच्छा हो और मीठा भी. परेशानी किस बात की हमने आपको कवर किया है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पोषण से भरपूर रागी बर्फी की रेसिपी. जो स्वाद और सेहत से भरपूर है. रागी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. रागी एक मोटा अनाज है. आपको बता दें कि रागी में आयरन, मैगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, विटामिन बी1, बी3, बी5 और बी6 जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. रागी की चिक्की के सेवन से खून की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं ये पाचन से भी भरपूर हैं. सर्दियों के मौसम में रागी से बनी चिक्की Ragi Chikki Recipe) का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती हैं. और सबसे अच्छी बात ये कि इसे शुगर फ्री रखने से ये डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद है.
कैसे बनाएं रागी बर्फी-
सामग्री-
    रागी आटा
    बेसन
    कप गुड़
    घी
    मिल्क पाउडर
    काजू, कद्दूकस किया हुआ
    इलायची पाउडर
    दूध
    ड्राई फ्रूट्स
विधि-
    रागी की बर्फी बनाने के लिए आपको बसे पहले एक पैन में घी गरम करना है.
    फिर इसमें बेसन को अच्छी तरह से भूनना है.  
    इसके बाद रागी आटा, गुड़ (या चीनी), दूध, और मिल्क पाउडर को बेसन के साथ मिलाएं.
    अब, काजू, इलायची पाउडर और दूध डालें.
    बर्फी मिश्रण को पकने तक मिलाते रहें.
    अब बर्फी मिश्रण को एक थाली में डालने से पहले इसमें घी से ग्रीस कर लें.
    फिर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें.
    बर्फी के मिश्रण को बर्फी के शेप में काट लें.
    बर्फी बनकर तैयार है सर्व करें.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)