July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मुंह की बदबू को दूर करने के लिए ऐसे करें जीरे का इस्तेमाल, यहां जानें...

    • rounak group

      सेहत टिप्स /शौर्यपथ / जीरा एक ऐसा मसाला है जिसे तड़का लगाने से लेकर सेहत तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है. जीरा को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. जीरे को वैज्ञानिक भाषा में सीमिनियम साइमिनियम कहा जाता है. जीरा खाने को सुगंधित और एक अलग टेस्ट देने का काम कर सकता है. जीरे को आप तड़के के अलावा रायता, सलाद और छाछ में भी इस्तेमाल कर सकते है. जीरे को एक कारगर औषधि भी माना जाता है. जीरे की तासीर गर्म होती है. जिसे आप सर्दियों के मौसम में इस्तेमाल कर सकते हैं. जीरे में फाइबर आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज, सेलेनियम, जिंक, विटामिन्स और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. जीरा एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट है. तो चलिए जानते हैं जीरे से होने वाले फायदे.
    जीरा से मिलने वाले फायदे-
    1. मुंह की बदबू-
     मुंह की बदबू को दूर करने के लिए आप जीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले आप जीरा और सेंधा नमक को महीन पीस लें. फिर इस पाउडर से दांतों में मसाज करें. ये दांतों के दर्द और मुंह की बदबू से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है. अगर दांतों में दर्द है तो आप इसे दिन में 2 बार कर सकते हैं.
    2. आयरन-
     जीरे को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है. अगर आप आयरन की कमी महसूस करते हैं तो आप जीरे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
    3. छींक आने पर-
      सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम होना एक आम समस्या में से एक हैं. सर्दी की वजह से छींक आना शुरू हो जाती है. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो आप जीरे का ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं. जीरे को अच्छी तरह से भून लें. और इसकी एक पोटली बनाकर समय-समय पर सूंघते रहें. ऐसा करने से छींक आना बंद हो जाएगी और सर्दी में भी आराम मिल सकता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision