July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    19 दिन बाद इन राशियों पर बढ़ेगा शनि का प्रकोप, पैसों को लेकर बढ़ सकती है दिक्कत

    • rounak group

      व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / शनिदेव ऐसे हैं, जो किसी पर प्रसन्न होते हैं तो उसको कोई तकलीफ नहीं देते हैं लेकिन किसी पर अगर रुष्ट हो जाते हैं तो फिर उनके प्रकोप से बचना मुश्किल होता है. आज से 19 दिन बाद कुछ राशियों के लिए कष्टदायी होने वाला है क्योंकि शनि 11 फरवरी 2024 को शाम 6 बजकर 56 मिनट पर कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं. इनके अस्त होने से कुछ राशियों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं उनके बारे में.
    किन राशियों पर बरसेगा शनि का प्रकोप
    मेष राशि -  मेष राशि के जातकों को शनि के अस्त होने से थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. हर काम में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आपको करियर में परेशानी आ सकती है. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है.
    वृषभ राशि - शनि के कुंभ राशि में अस्त होने से नौकरी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं, इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
    कन्या राशि  - इस राशि को नौकरी और बिजनेस में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. अपने बच्चों की प्रगति को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को थोड़े से काम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. घर-परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision