July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    लड्‌डू गोपाल को सुलाने के पहले जरूर करें ये काम, सुख समृद्धि से भर जाएगा घर

    • rounak group

     आस्था /शौर्यपथ / श्रीकृष्ण के बहुत सारे भक्त उनके बाल स्वरूप लड्‌डू गोपाल  की पूजा और सेवा करते हैं. लड्‌डू गोपाल की पूजा के साथ-साथ बच्चे की तरह देखभाल भी की जाती है. उनके पूजा की विधि  में देखभाल भी शामिल होता है. उन्हें भोग के साथ वस्त्र पहनाने का भी ध्यान रखना पड़ता है. आइए जानते हैं लड्‌डू गोपाल को सुलाने से पहले क्या करने से भगवान होते हैं अत्यंत प्रसन्न.
    अकेले छोड़कर न जाएं
     लड्‌डू गोपाल को भगवान श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप माना जाता है इसलिए, उन्हें घर में अकेले छोड़कर नहीं जाना चाहिए. खासकर अगर आप एक दो दिन से अधिक दिनों के लिए कहीं जा रहे हैं तो या तो अपने साथ ले जाएं या किसी रिश्तेदार या परिचित को सौंप दें ताकि, उनकी सेवा में विघ्न न आए.
    शयन कराने के समय ध्यान रखें
     लड्‌डू गोपाल के दिन में दो बार शयन करना चाहिए. एक बार दोपहर में भोग और दूसरी बार रात में लगाएं. शयन के दौरान मंदिर का परदा बंद कर देना चाहिए. सर्दी के मौसम में भगवान को कंबल से ढक दें.
    सोने के पहले करें ये
       रात में लड्‌डू गोपाल को सुलाने से पहले दूध का भोग लगाना चाहिए. इसके लिए चांदी या सोने के पात्र का उपयोग उत्तम माना गया है. अगर सोने या चांदी का पात्र नहीं हो तो तांबे या पीतल के पात्र में भोग लगाएं. भोग लगाने के पहले पात्र को अच्छी तरह साफ जरूर कर लें. ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण सदा कृपा बनाएं रखेंगे.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision