July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कभी नहीं होगी पैसों की कमी, गिनती होगी हमेशा अमीरों में अगर चाणक्या नीति के अनुसार करेंगे ये काम

    • rounak group

     चाणक्य  निति /शौर्यपथ /आचार्य चाणक्य ऐसे महाज्ञानी थे जिन्होंने मानव व्यवहार और आचरण पर ऐसी बातें लिखीं जो आज के समय में भी सही साबित होती हैं. उनकी कही बातों पर चलकर महामूर्ख भी ज्ञानी बन सकता है. आचार्य की कही बातों में से एक यह था कि कोई व्यक्ति आखिर कैसे धनवान बन सकता है. इस संदर्भ में उन्होंने मनुष्य की कुछ ऐसी आदतों का वर्णन किया था, जिन्हें अपनाने से कम समय में ही अमीर बना जा सकता है. इन आदतों को अपनाने वाला ना केवल तरक्की करता है बल्कि उसके शिखर को प्राप्त करता है, महान यशस्वी बनता है.
    आचार्य चाणक्य के वाक्य |  
     1- आचार्य चाणक्य के अनुसार जिसे धन पाना है, जीवन में तरक्की करनी है उसे सुबह जल्दी उठना चाहिए. आचार्य ने ब्रह्म मुहूर्त में उठने को सर्वोत्तम कहा है. आचार्य के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाला हमेशा तरक्की करता है.
    2- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो मेहनत करने से नहीं डरता उसे धन की कभी कमी नहीं होती. अगर किसी भी तरह के काम में सफलता पाने की इच्छा है तो मेहनत करना बहुत जरूरी है.
    3- आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति बहुत कुशल हो लेकिन आलसी हो तो उसका कौशल व्यर्थ हो जाता है. इसलिए जीवन में आलस का त्याग कर देना चाहिए. तभी जीवन में सफलता मिलती है.
    4- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो इंसान धन संचय करता है या उसे धन संचय करने की आदत होती है, उसे जीवन में धन की कमी नहीं होती. इसलिए व्यर्थ में धन नष्ट नहीं करना चाहिए.
    5- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है घमंड, इसलिए उसे कभी घमंड नहीं करना चाहिए. खास तौर पर धन का घमंड. जो अपने धन का घमंड करता है उसके यहां लक्ष्मी निवास नहीं करतीं और जल्द ही वह धनहीन हो जाता है.
    6- चाणक्य कहते हैं कि कभी भी व्यक्ति को किसी से भी वह लक्ष्य नहीं बताना चाहिए जो वह हासिल करना चाहता है. ऐसा करने से उस व्यक्ति को मनमुताबिक परिणाम हासिल नहीं होते, सफलता कोसों दूर चली जाती है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision