July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    काली चाय पीने के इन फायदों के बारे में जानेंगे तो मिल्क टी से तोड़ देंगे नाता

    • rounak group

    सेहत टिप्स /शौर्यपथ / क्या आप भी टी लवर हैं और दिन की शुरूआत कड़क दूध वाली चाय के साथ करते हैं. अगर आपका जवाब हां, है तो यह आर्टिकल आपके लिए है. क्योंकि आज हम आपको मिल्क की बजाय ब्लैक टी से सुबह की शरूआत करने के क्या फायदे हो सकते हैं, इसके बारे में बताने वाले हैं. आप उन बेनेफिट्स को जानने के बाद दूध वाली चाय से तौबा कर लेंगे. तो बिना देर किए आइए जानते हैं.
    काली चाय के फायदे
    - अगर आप दूध की जगह काली चाय पीते हैं, तो फिर आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी. साथ ही संक्रमित बीमारियों से भी यह आपको दूर रखेगी.
    - दिल की सेहत के लिए भी यह बहुत अच्छी होती है. ब्लैक टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण आपकी हार्ट हेल्थ को कई फायदे पहुंचाते हैं. जबकि मिल्क टी धमनियों में खून का थक्का बना सकती हैं.
    - वहीं, काली चाय आपको इंफेक्शन से भी बचाती हैं. इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो मौसमी वायरल से बचाने का काम करते हैं.
    - इस चाय को पीने से पाचन संबंधी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है. इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. गट हेल्थ के लिए भी काली चाय बहुत फायदेमंद होती है.
    - ब्लैक टी पीने पर मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है जिसका असर वजन घटाने पर भी देखने को मिलता है. इसमें पाए जाने वाले फ्लेवेनॉइड्स वजन को नियंत्रित करने में कारगर हैं.
    - डायबिटीज के मरीज ब्लैक टी को पी सकते हैं. कई स्टडीज में ब्लड शुगर कम करने में ब्लैक टी कारगर माना गया है. इसके साथ ही, चाय को पीने पर ब्लड शुगर के अचानक से बढ़ जाने का खतरा भी कम हो जाता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision