July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    क्या आपकी बच्चेदानी में पड़ गई है गांठ तो करिए ये योगासन, गल जाएगी सिस्ट

    • rounak group

    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /महिलाओं में आजकल बच्चेदानी में सिस्ट बनना एक आम समस्या होती जा रही है. जिसके कारण उन्हें गर्भधारण करने में परेशानी हो सकती है. हालांकि, बच्चेदानी की गांठ दवाईयों से ठीक किया जा सकता है, लेकिन आप इसे योगासन के माध्यम से भी ठीक कर सकती हैं. आज हम आपको बच्चेदानी की गांठ ठीक करने के योगासन बताने वाले हैं जिससे आप ओवरी सिस्ट को गला सकती हैं. आइए बिना देर किए जानते हैं.
    कैसे ठीक करें बच्चेदानी की गांठ
    पवनमुक्तासन
    पवनमुक्तासन करने के लिए अपनी पीठ के बल लेट जाएं. अब एक पैर को घुटनों के पास से हाथों से पकड़ें और पोज को कुछ देर होल्ड करें. इसके बाद दूसरे पैर के साथ भी यही करें. घुटने को आपको अपनी छाती तक लेकर आना है. दोनों पैरों को साथ पकड़कर भी यह योगा की जाती है.
    पादहस्तासन
    सबसे पहले आप योगा मैट बिछा लीजिए. फिर दोनों हाथों को नीचे की ओर रखें और आंखों को सामने रखें, इसके बाद स्वास भरते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं, भुजाओं को कान से लगाते हुए ऊपर ले जाइए. अब सांस छोड़ते हुए कमर से नीचे की ओर झुकें. ध्यान रखें कमर का ऊपरी हिस्सा ही सीधा रखना है. सिर्फ कमर को ही मोड़ना है. इस स्थिति में आपको 30 सेकेंड के लिए ही रहना है.
    सेतुबंधासन
    इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाइए, अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखिए. अब अपने दोनों हाथों से एड़ियों को पकड़िए.फिर सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर की ओर उठाएं. इस मुद्रा में 1से 2 मिनट तक रहिएं. इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाइए. इसके 3 से 5 बार करें.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision