July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    शादी के बाद भी रिश्ते में घुली रहेगी मिठास, बस पति-पत्नी को ध्यान में रखनी चाहिए ये 5 बातें

    • rounak group

       लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /कई बार एकदूसरे को सालों तक डेट करने के बाद जब कपल्स शादी कर लेते हैं तो रिश्ते में उस स्पार्क की कमी महसूस करते हैं जो शादी से पहले हुआ करता था. कई बार शादी के 6 महीने बाद ही पति-पत्नी को सबकुछ उबाऊ लगने लगता है. अगर आप भी अपनी शादीशुदा जिंदगी  में नाखुश हैं या आपको लगता है कि जिंदगी बहुत बोरिंग हो गई है और प्यार भी कम लगने लगा है तो यहां कुछ ऐसे टिप्स दिए जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपने रिश्ते में उस स्पार्क और प्यार को बनाए रख सकते हैं जो शुरूआती दौर में हुआ करता था.
    शादीशुदा जिंदगी में कैसे बना रहेगा प्यार
    असहमति रखें लेकिन लड़ें नहीं
    ऐसी बहुत सारी बातें होंगी जिनपर आप दोनों की असहमति होगी. हो सकता है कि आप कुछ चाहते हों और आपके पति या पत्नी को कुछ अलग ही चाहिए हो. ऐसे में एकदूसरे से असहमति रखें लेकिन इसे लड़ाई का मुद्दा ना बनाएं.
    बात करना कम ना करें
    अक्सर जीवनशैली बहुत ज्यादा व्यस्त होने लगती है जिसमें खुद के लिए भी समय नहीं मिल पाता. जिदंगी कई-कई महीनों तक घर से ऑफिस और ऑफिस से घर पर सिमटकर रह जाती है. लेकिन, चाहे आप कितने ही व्यस्त हों अपने पार्टनर  और अपनी बीच की बातचीत को कम ना करें. कोशिश करें कि आप दोनों के पास हमेशा कुछ ना कुछ बातचीत के लिए रहे. आप खुद भी कभी-कभार अपनी नींद छोड़कर अपने पार्टनर को वक्त दे सकते हैं, हो सकता है आपका पार्टनर भी बिल्कुल यही करने लगे.
    बाहर आना-जाना बंद ना करें
    कई बार शादी के बाद आपसी करीबी इतनी बढ़ जाती है कि पति-पत्नी बाहर डेट पर जाने के बजाय हमेशा घर पर ही रहना पसंद करते हैं. लेकिन, बाहर जाना आप दोनों के लिए शादीशुदा जिंदगी में स्पार्क बनाए रखने के लिए जरूरी है. एकदूसरे के लिए तैयार होना, खूबसूरत महसूस करना और एक्साइटेड फील करना जरूरी होता है.
    अपनी सोशल लाइफ खत्म ना करें
    अक्सर पति-पत्नी शादी के बाद अपनी सोशल लाइफ पूरी तरह खत्म कर देते हैं. वे अपनी फोटो पोस्ट करना नहीं चाहते ना ही दूसरे दोस्तों से मिलना पसंद करते हैं. लेकिन, ऐसा करने पर व्यक्ति अपने खुद के रिश्ते में बोर होने लगता है और उसे जिंदगी में ना कोई रस लगता है और कुछ रास आता है. अपने अलग दोस्त होते हैं तो उनके साथ समय बिताकर आप जब घर लौटते हैं तो अपने पार्टनर के साथ साझा करने के लिए आपके पास बहुत सी बातें होती हैं और दोनों को इस दौरान एकदूसरे की याद आती है और गैरमौजूदगी खलने लगती है सो अलग.
    माफी मांगने से कतराएं नहीं
    सिर्फ सॉरी बोल देना ही माफी मांगना नहीं है बल्कि अपनी गलती का एहसास होना भी जरूरी है. अगर आपको लगता है कि आपकी गलती है तो माफी मांग लेनी चाहिए. आप पति-पत्नी (Husband-Wife) हैं तो आज या कल बातचीत फिर हो ही जानी है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप गलतियां करते जाएं और माफी ना मांगे क्योंकि यही मनमुटाव आगे चलकर बड़ी लड़ाइयों की वजह बनते हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision