July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    हर किसी से कभी नहीं कहनी चाहिए ये 5 बातें, इस तरह अपने लिए ही मुसीबत खड़ी कर लेंगे आप

    • rounak group

      लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /व्यक्ति लाख कोशिशें कर ले लेकिन अपने मन में हर बात नहीं रख सकता. हम सभी अपने जिंदगी से जुड़े अलग-अलग पहलुओं को अपने दोस्तों या करीबी लोगों से साझा करते ही हैं. लेकिन, अक्सर ही लोग जिंदगी की कई अहम बातों को जाने-अनजाने उन लोगों से कह देते हैं जिनसे वे एक या दो दिन पहले ही मिले हैं या फिर जिनसे उनके गहरे संबंध नहीं हैं. हर किसी से अपनी निजी बातें साझा करने का खामियाजा भी व्यक्ति को उठाना पड़ जाता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौनसी 5 बातें हैं जिन्हें हर किसी से कहने से पहले सौ बार सोचना चाहिए.
    हर किसी से नहीं शेयर करनी चाहिए ये बातें
    अपना फाइंनेशंयिल स्टेटस - आप कितना कमा रहे हैं या आपके अकाउंट में कितने पैसे हैं यह आपको अपने बेहद करीबी लोगों से कहने से पहले भी सोच लेना चाहिए फिर बाहर वालों से तो इन्हें साझा करने की तो बात ही दूर है. आपके फाइनेंशियल स्टेटस  का सीधा असर आपके सोशल स्टेटस पर भी पड़ने लगता है. वहीं, अच्छा फाइनेंशियल स्टेटस हो तो लोग कर्ज लेने भी आपके पास आने लगेंगे. इस तरह की स्थिति से बचने के लिए अपने पैसों के बारे में कम से कम बात करना ही सही होता है.
    घर की दिक्कतें - लोग चाहे कितनी ही गंभीरता के साथ आपके घर की दिक्कतें सुनें लेकिन जरूरी नहीं कि वे आपकी बात को समझ भी रहे हैं. वहीं, घर की दिक्कतें हर किसी से साझा करने पर लोग आपकी परेशानियों का फायदा भी उठा सकते हैं. कई बार ऑफिस वगैरह में कई अच्छे मौके आपके हाथ से इसलिए चले जाते हैं क्योंकि लोग आपकी पारिवारिक दिक्कतों के चलते आपको परेशान ना करना ही सही समझते हैं.
    अपनी रिलेशनशिप की बातें - आपको अपने रिलेशनशिप के बारे में, खासकर रिलेशनशिप की परेशानियों के बारे में अपने पार्टनर के अलावा अपने करीबी दोस्तों से ही डिस्कस करना चाहिए. अगर आप हर दूसरे-तीसरे व्यक्ति से अपनी रिलेशनशिप की बातें करेंगे तो इससे आपको लेकर लोगों का नजरिया बदलते देर नहीं लगती. आप बिना बात ही अपनी तरफ जजमेंट आकर्षित करेंगे. वहीं, लोग परेशानी सुनकर चार तरह की सलाह देने लगेंगे सो अलग.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision