July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कपल्स के बीच बढ़ने लगा है स्लीप डिवोर्स का ट्रेंड, जानिए क्या है Sleep Divorce और रिश्ते पर इसका क्या पड़ता है असर

    • rounak group

    लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /आजकल रिलेशनशिप्स कई तरह से बदलने लगे हैं. एक के बाद एक नया ट्रेंड और कोई ना कोई नया शब्द आयदिन सुनने को मिल ही जाता है. कभी सिचुएशनशिप जैसे शब्द कानों में पड़ते हैं तो कोई सोलोगैमी की तरफ बढ़ रहा है. अब कपल्स के बीच एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है जिसे लोग खूब सर्च भी कर रहे हैं. यह है स्लीप डिवोर्स. अपनी नींद को प्रायोरिटी देते हुए कपल्स स्लीप डिवोर्स की तरफ बढ़ रहे हैं. स्लीप डिवोर्स का मतलब है कि पार्टनर्स अलग-अलग बिस्तर पर सोना शरू कर देते हैं ताकि उनकी नींद खराब ना हो और वे पूरी नींद ले सकें. लेकिन, कपल्स के आपसी रिश्ते, सेक्स लाइफ और करीबी को लेकर बहुत से लोग चिंता जताने लगे हैं कि हो सकता है इससे इंटीमसी कम होने लगे.
    कपल्स जब एक कमरे में साथ होते हैं तो साथ में ही सोते हैं और अगर दोनों अलग-अलग सोने लगें तो इससे आशंकाएं जताई जाने लगती हैं कि हो सकता है कपल के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है. लेकिन, स्लीप डिवोर्स का मतलब असल में एकदूसरे से अलग हो जाना या तलाक ले लेना नहीं है, इसका मतलब है कि पार्टनर्स क्वालिटी स्लीप  लेने के लिए अलग सोना पसंद करते हैं. इसके अलावा, अलग-अलग स्लीपिंग शेड्यूल होने के चलते, दूसरे पार्टनर के नींद में हाथ-पैर चलाने के कारण, खर्राटे लेने की आदत के चलते या कोई स्लीप डिसोर्डर के कारण स्लीप डिवोर्स की जरूरत पड़ सकती है. लेकिन, अच्छी नींद स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है और इसीलिए बहुत से पार्टनर्स यह मानते हैं कि स्लीप डिवोर्स उनके लिए फायदेमंद है.
    नींद पूरी होना स्लीप डिवोर्स का एक फायदा जरूर है लेकिन बहुत से एक्सपर्ट्स का यह मत है कि स्लीप डिवोर्स के कारण कपल्स के बीच दूरियां आ सकती हैं. अगर वे अपने कनेक्शन को बनाए रखने के लिए कोई दूसरा तरीका नहीं ढूंढते हैं तो स्लीप डिवोर्स के कारण उनके रिश्ते में दूरी पैदा हो सकती है. स्लीप डिवोर्स तभी बेहतर तरह से काम कर सकता है जब दोनों पार्टनर्स की इसपर सहमति हो, दोनों में ढेर सारा प्यार और एकदूसरे पर विश्वास हो. ऐसा ना होने पर रिश्ते की नींव डगमगा सकती है.
    अगर इसे दूसरे तरीके से देखा जाए तो नींद की कमी कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह तो बनती ही है, साथ ही इससे व्यक्ति के मूड पर भी असर पड़ता है और व्यक्ति इरिटेटेड रहने लगता है. इससे ना चाहते हुए भी गुस्सा और इरिटेशन अपने पार्टनर पर निकलता है. ऐसे में स्लीप डिवोर्स रिश्ता बिगाड़ने की जगह रिश्ता जोड़ने वाला भी साबित हो सकता है. यह दोनों पार्टनर्स पर ही निर्भर करता है कि वे स्लीप डिवोर्स की तरफ बढ़ना चाहते हैं या नहीं. अगर दोनों की सहमति हो और दोनों आपस में दूरी ना पनपने दें तो यह उनके लिए अच्छा साबित हो सकता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision