August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    त्वचा पर प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करती हैं रसोई की ये चीजें, त्वचा पर दिखने लगती है चमक

    • rounak group

    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /अक्सर ही महिलाएं चेहरे पर केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल करती हैं. ब्लीच स्किन को निखारती है. लेकिन, केमिकल वाली ब्लीच के कई नुकसान भी हैं. अगर ध्यान ना दिया जाए तो केमिकल वाली ब्लीच  स्किन को जला भी सकती है. वहीं, ब्लीच से आंखों में भी तकलीफ होने लगती है. बहुत से लोगों को ब्लीच से एलर्जी भी होती है. ऐसे में यहां जानिए घर की कौनसी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल नेचुरल ब्लीच  की तरह किया जा सकता है. ये चीजें स्किन को चांदी सा निखार देती हैं और इनसे त्वचा पर साइड इफेक्ट्स भी नजर नहीं आते हैं.
    ब्लीचिंग गुणों से भरपूर चीजें
    नींबू और शहद - चेहरे पर नींबू के रस और शहद को साथ मिलाकर लगाने पर त्वचा को प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण मिलते हैं. एक कटोरी में एक चम्मच दूध, एक चम्मच शहद और एक चम्मच ही नींबू का रस मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. चेहरे को पानी से धोकर इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगाएं. इसे स्किन पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. चेहरे पर सोने सा निखार नजर आने लगता है.
    आलू का रस - ब्लीचिंग गुणों वाले आलू को चेहरे पर लगाने से टैनिंग जैसी दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं. एक आलू लेकर छीलें और फिर घिसकर निचोड़ लें, रस को कटोरी में निकाल लें. इस रस को जस का तस ही चेहरे पर लगाया जा सकता है. रूई की मदद से आलू के रस  को चेहरे पर मलें और तकरीबन 20 मिनट रखने के बाद चेहरा धोकर साफ करें. आलू के रस से त्वचा को एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी के गुण मिलते हैं. इससे चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स भी हट जाती हैं.
    दही - चेहरे पर लगाने के लिए एक चम्मच दही लें और उसमें एक चम्मच ही शहद मिला लें. इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद हल्के हाथों से मलते हुए धो लें. स्किन को लैक्टिक एसिड के गुण और विटामिन बी मिलता है जो त्वचा को निखारने में कारगर हैं. दही  के इस्तेमाल से चेहरे पर नजर आने वाले दाग-धब्बे भी हल्के होने लगते हैं.
    चावल का आटा - घर में ही ब्लीच करना चाहती हैं तो इस नुस्खे को जरूर आजमाकर देख लें. यह नुस्खा बिल्कुल ब्लीच की तरह ही असर दिखाता है. एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच चावल का आटा डालें और इसमें जरूरत के अनुसार दूध डालकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद चेहरा धोकर साफ करें. त्वचा पर बेदाग निखार दिखता है और ऐसा लगता है जैसे चेहरे पर ब्लीच ही लगाई हो.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision