July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    गर्मी से माथे और शरीर में हो गई हैं घमौरियां, बढ़ गई है खुजली और जलन तो अपनाएं ये 5 नुस्खे, मिलेगी राहत

    • rounak group

    टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /गर्मी के मौसम में होने वाले पसीने से शरीर में खुजली और जलन शुरू हो जाती है, यहां तक की बॉडी में लाल दाने भी उभर आते हैं. ऐसे में आपको कपड़े भी पहनते नहीं बनता है. इससे स्किन की भी हालत बिगड़ जाती है. यहां तक की ये लाल दाने चेहरे पर निकल आएं तो फिर ये फेस का ग्लो भी छीन लेते हैं. कई बार तो दाग भी छोड़ देते हैं.  ऐसे में हम यहां पर आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिससे आपको गर्मियों की स्किन प्रॉब्लम से राहत मिल सकती है.
    सूजन और खुजली को कैसे करें कम
    कोल्ड कंप्रेस
    अगर आपके शरीर पर लाल दाने उभर आए हैं और उसमें खुजली और जलन होती रहती है, तो आईस पैक उस जगह पर अप्लाई करें. इससे सूजन और जलन शांत होगी.
    ओटमील बाथ
    खुजली और जलन से राहत पाने के लिए गुनगुने पानी में कोलाइडल ओटमील मिलाएं और 15-20 मिनट के लिए भिगो दीजिए. ओटमील में सूजन-रोधी यौगिक होते हैं, जो त्वचा को शांत करते हैं.  यह सनबर्न के लिए एक प्रभावी उपाय माना जाता है.
    एलोवेरा जैल
    जलन को कम करने और खुजली वाली त्वचा पर सीधे ताजा एलोवेरा जेल लगाएं. एलोवेरा में शीतलन और सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो धूप की से होने वाले सनबर्न और खुजली को शांत करते हैं.
    बेकिंग सोडा
    बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और खुजली वाली जगह पर लगाएं, इससे राहत मिलेगी. बेकिंग सोडा में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो खुजली और सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे यह गर्मियों में घमौरियों या एलर्जी के कारण होने वाली खुजली के लिए एक सरल लेकिन प्रभावी उपाय बन जाता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision