July 29, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बकरीद की मुबारकबाद भेजकर करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की खुशियां करें दोगुना

    • rounak group

    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / ईद-उल-अजहा जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है भारत में 17 जून को मनाई जाएगी. जबकि कुछ हिस्सों में आज यानि 16 जून को मनाई जा रही है. आपको बता दें कि इस दिन सुबह बकरे की कुर्बानी दी जाती है, लोग नहाने के बाद नए कपड़े पहनते हैं, घर पर पकवान बनाए जाते हैं, मस्जिद में नमाज अदा की जाती है, घर पर दोस्तों और रिश्तेदारों का आना जाना रहता है और सभी एक-दूसरे को बकरा ईद की मुबारकबाद देते हैं. ऐसे में हम आपके लिए लाएं हैं कुछ खास बकरीद की विशेज, जिन्हें अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजकर उनकी खुशियां दोगुना कर सकते हैं.
    ईद उल-अज़हा मुबारक शायरी -
    अल्लाह की रहमत छाई है
    खुशियां कितनी लाई है
    कयामत ने बात दोहराई है
    देखो फिर से बकरीद आई है
    बकरीद की मुबारकबाद
    अल्लाह ने अता फरमाया है,
    एक बार फिर से बंदगी की राह पर चलाया है,
    अदा करना अपना फर्ज सभी के लिए,
    ईद-उल-अजहा खुशियां लाए आपके लिए.
    मुबारक मौका अल्‍लाह ने अता फरमाया,
    एक बार फिर बंदगी की राह पे चलाया,
    अदा करना अपना फर्ज तुम खुदा के लिए,
    खुशी से भरी हो ईद-उल-अजहा आपके लिए.
    बकरीद मुबारक!
    दिलों का प्यार हुआ है मुबारक,
    ईद के त्यौहार ने दे दी है दस्तक,
    पूरी होगी हर हसरत,
    क्योंकि हमारे दिल की है यही चाहत
    बकरा ईद मुबारक
    ईद का मौका और दिलों का मिलना
    ऐसा ही है जैसे किसी बाग में बहार का खिलना
    यूं ही नहीं मिलती किसी को खुदा की नेमत
    आप हमसे मिले हैं यह है हमारी किस्मत
    ईद का त्यौहार आपको मुबारक हो
    आपकी हर ख्वाहिश है हमारे लिए हुकुम,
    आपकी हर मुस्कुराहट है हमारे दिल का सुकून
    मिले हर कदम पर आपको रजा ए खुदा
    फना हो जाए लब्ज-ए-गम हम करते हैं यही दुआ
    आपको और आपके परिवार को मिले रहमत
    आप हमेशा रहें यूं ही सलामत
    बकरा ईद की मुबारकबाद

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision