July 23, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सोने से पहले Vitamin e कैप्सूल में यह 1 चीज मिलाकर चेहरे पर जरूर अप्लाई करें, मिलेंगे गजब के फायदे

    • rounak group

    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / सोने से पहले अपनी नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि रात में त्वचा को 8 घंटे मिलता है जिसमें वो अपने आपको रिपेयर करती है. ऐसे में अगर आप विटामिन ई कैप्सूल को किसी अच्छे इंग्रीडियंट के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाती हैं, तो यह आपकी त्वचा को कई फायदे पहुंचा सकता है. आप इसमें एलोवेरा जैल मिक्स कर लेते हैं, तो फिर इसके फायदे कई गुना बढ़ सकते हैं. इन दोनों को मिक्स करके फेस पर लगाने से स्किन से जुड़ी कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं. इसी के बारे में हम आज आर्टिकल में आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं...
    त्वचा की नमी बनाए रखता है
    विटामिन ई और एलोवेरा जेल दोनों में ही मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं. एलोवेरा जैल त्वचा को गहरी नमी प्रदान करता है और विटामिन ई आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाता है.
    रिंकल्स को कम करता है
    विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के सेल्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं और झुर्रियों को कम करने में सहायक होते हैं.
    त्वचा को शांत करता है
    एलोवेरा जेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को शांत करते हैं और सूजन को कम करते हैं. विटामिन-ई त्वचा को सूर्य की किरणों से होने वाली डैमेज को रिपेयर करता है और जलन कम करता है.
    आंख के काले घेरे को कम करे
    आंखों के नीचे पड़े काले घेरे को कम करने के लिए रात को सोने से पहले आंखों के नीचे विटामिन-ई का तेल और एलोवेरा जेल मिक्स करके लगाएं.
    काले धब्बे हल्के पड़ सकते हैं
    विटामिन ई कैप्सूल के नियमित उपयोग से मुंहासे के काले धब्बे हल्के पड़ सकते हैं. विटामिन ई त्वचा को साफ करता है और दाग-धब्बों को धीरे-धीरे हल्का करने में मदद करता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision