July 23, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    रोज सुबह खाली पेट पिएं इसका पानी, काजू-बादाम से ज्यादा फायदेमंद है इसका बीज, दिखेंगे यंग

    • rounak group

       सेहत टिप्स /शौर्यपथ /हेल्दी रहने के लिए लोग अपनी डाइट में ऐसे फूड प्रोडक्ट्स को शामिल करते हैं, जो उनके हेल्थ को बेहतर बनाते हैं. हमारे खानपान का सीधा असर सेहत पर पड़ता है, खासकर सुबह के समय हम जो भी खाते या पीते हैं, वह हमारे बॉडी पर इम्पैक्ट डालता है. यही कारण है कि अक्सर सुबह  उठकर पानी पीने की सलाह दी जाती है. हम बात कर रहे हैं धनिया की. धनिया अपनी खुशबू और टेस्ट के कारण हर सब्जी का जायका बढ़ा देता है. इसे हम दो तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. पहला, हरे धनिया की पत्तियों की हम चटनी बना सकते हैं. इससे हमारे खाने का टेस्ट बढ़ जाता है. दूसरा, धनिया के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं. धनिया के बीज मसाले के रूप में हम खाने में डालते हैं, दोनों ही तरह से धनिया खाने से इसका हेल्थ को अच्छा फायदा मिलता है. पानी में धनिया के बीजों को उबालकर पीने से ये हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है. धनिया एक ऐसा मसाला है जो न केवल खाने का टेस्ट बढ़ाता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी इसे वरदान माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे शरीर को ठंडक मिलती है.
    मोटापा रखे दूर
        डॉक्टर के अनुसार, धनिया का पानी मोटापे की समस्या को कम करने में कारगर है.
        ये न केवल थायरॉइड, लीवर और किडनी से जुड़ी प्रॉब्लम में फायदेमंद होता है, बल्कि शरीर के भारीपन को दूर करने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी सहायक है.
        यह स्किन से जुड़ी समस्याओं को सुधारने और क्रोनिक बीमारियों के इलाज में भी काम आता है.
    कैसे तैयार करें पानी
        डॉक्टर के अनुसार, धनिया का पानी तैयार करना बेहद आसान है.
        इसके लिए एक चम्मच धनिया के बीज लें और उन्हें दो कप पानी में डाल दें.
        लगभग 5 मिनट तक इसे उबालें.
        इसके बाद पानी को ठंडा होने दें
        फिर इसे रोज सुबह खाली पेट पिएं.
        यह पानी एंटी एजिंग क्वालिटी से भरपूर होता है.
        ये बढ़ती उम्र के असर को कम करता है.
        इसका पानी एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है.
        ये शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर हेल्थ ठीक रखता है.
    धनिया से मिलने वाले फायदे
        रोजाना धनिए का पानी पीने से आपकी इम्यूनिटी बेहतर होती है.
        इसके रेगुलर यूज से बॉडी को विटामिन ए, सी और K मिलता है.
        इसके अलावा आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स मिलते हैं.
        इम्यूनिटी को मजबूत करने में ये कारगर हैं.
        इससे शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत मिलती है.
        ये आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है.
    एजिंग से बचाव
        विटामिन-सी और बीटा-कैरोटीन से भरपूर धनिया का पानी फ्री-रेडिकल्स से मुकाबला करने में मदद करता है.
        यह सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाकर समय से पहले उम्र बढ़ने की प्रोसेस को धीमा करता है.
    एंटी-इंफ्लेमेटरी क्वालिटी
        धनिया में मौजूद सिनेओल और लिनोलिक एसिड जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड डाइजेस्टिव सिस्टम की सूजन को कम करने में मदद करते हैं.
        इसके रेगुलर यूज से शरीर में इंफ्लेमेशन की प्रॉब्लम को कंट्रोल किया जा सकता है, जिससे पूरी हेल्थ ठीक रहती है.
    स्किन को बनाए हेल्दी
        धनिया का पानी न केवल हेल्थ के लिए, बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है.
        इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं.
        ये सूजन को कम करते हैं और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाकर स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखते हैं.

    ज्यादा धनिया से हो सकता है नुकसानदायक
        हालांकि, धनिया हेल्थ के लिए फायदेमंद है, लेकिन किसी भी चीज का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है.
        धनिये का उपयोग एक हिसाब से करना ही सही रहता है.
        कुछ लोगों को धनिये की खुशबू से एलर्जी हो सकती है, जिसे ‘पोलन फूड सिंड्रोम' कहा जाता है.
        ऐसे लोगों को इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision